यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vivo T3 Lite 5G: MediaTek Dimensity 6300 दमदार प्रोसेसर के साथ आ रहा वीवो फोन, ऐसी होंगी खूबियां
वीवो अपने ग्राहकों के लिए Vivo T3 Lite 5G लॉन्च कर रहा है। इस फोन को कंपनी जून में लॉन्च कर रही है। वीवो फोन 27 जून को लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी लॉन ...और पढ़ें

HighLights
- Vivo T3 Lite 5G 27 जून को लॉन्च हो रहा है।
- Vivo T3 Lite 5G को दो कलर में लाया जा रहा है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो अपने ग्राहकों के लिए Vivo T3 Lite 5G ला रहा है। इस फोन को भारतीय ग्राहकों के लिए 27 जून को लॉन्च किया जा रहा है। मालूम हो कि कंपनी ने हाल ही में फोन की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी दी थी।
लॉन्च से पहले ही सामने आएंगे फीचर्स
इसी कड़ी में अब फोन के की स्पेक्स को लेकर धीरे-धीरे जानकारियां सामने आ रही हैं। कंपनी इस फोन को लॉन्च करने से पहले ही प्रोसेसर और कैमरा स्पेक्स की जानकारी रिवील करने वाली है।
.jpg)
कंपनी ने तय किया था कि आज यानी 24 जून को प्रोसेसर के बारे में जानकारी दी जाएगी वहीं, कल यानी 25 जून को कैमरा स्पेक्स को लेकर जानकारी दे चुकी है।
मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ आ रहा फोन
वीवो फोन को लेकर कंपनी जानकारी दे चुकी है कि फोन MediaTek Dimensity 6300 दमदार चिपसेट के साथ लाया जा रहा है। इस फोन को कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर टीज किया है। फोन को दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।
सोनी एआई कैमरा के साथ आ रहा वीवो फोन
वीवो के इस फोन के कैमरा स्पेक्स को लेकर जानकारियां कल रिवील होंगी। फिलहाल कंपनी ने हिंट दिया है कि फोन Sony AI कैमरा के साथ लाया जा रहा है।
कौन-से यूजर्स को पसंद आएगा वीवो फोन
वीवो का अपकमिंग फोन फोन में गेम खेलने वाले यूजर्स के लिए खास होगा। कंपनी का कहना है कि गेमर्स को इस फोन के साथ एक खास और बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।

इतना ही नहीं, फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन स्मूद परफोर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स का दिल जीत लेगा।
ये भी पढ़ेंः Vivo X Fold 3 Pro First Impression: स्लिम बॉडी और बड़ी बैटरी वाला फोल्डेबल पावरहाउस? सबसे खास फोन होने का दावा