यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vivo T3 Lite 5G की लॉन्च डेट से हट गया पर्दा, इस दिन पेश होगा वीवो का नया Smartphone
वीवो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक सस्ता 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Vivo T3 Lite 5G नाम से ला रही है। यह कंपनी की टी सीरीज का फोन ह ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन लॉन्च कर रहा है। जी हां हम यहां Vivo T3 Lite 5G की ही बात कर रहे हैं।
मालूम हो कि कंपनी ने इस फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर अपडेट हुई है। वहीं, जहां अभी तक फोन की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई थी, अब फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा हट चुका है।
कब लॉन्च हो रहा है Vivo T3 Lite 5G
Vivo T3 Lite 5G को कंपनी इसी महीने लॉन्च कर रही है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वीवो के इस फोन को 27 जून 2024 को लाया जा रहा है।
.jpg)
कंपनी का दावा है कि वीवो का अपकमिंग डिवाइस एक अफोर्डेबल डुअल 5G स्मार्टफोन होगा।
दो कलर ऑप्शन में आ रहा नया वीवो फोन
वीवो का यह नया फोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रीन में देखा जा रहा है। कंपनी का कहना है कि नया फोन गेमिंग के खास एक्सपीरियंस के साथ लाया जा रहा है। फोन स्मूद परफोर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स का दिल जीत लेगा।
ये भी पढ़ेंः 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y200 Pro 5G, क्या आपने चेक किया दाम
लॉन्च से पहले सामने आएंगे फोन के की स्पेक्स
कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर, कैमरा को लेकर जानकारियां नहीं दी हैं। हालांकि, यह जरूर कन्फर्म कर दिया है कि ग्राहकों के लिए इस फोन के कैमरा और प्रोसेसर स्पेक्स की जानकारी प्रोडक्ट लॉन्च से पहले ही रिवील कर दी जाएगी।
खबरें और भी

Vivo T3 Lite 5G के प्रोसेसर को लेकर कंपनी 24 जून को जानकारी देगी, वहीं, फोन के कैमरा को लेकर 25 जूुन को जानकारी दी जाएगी। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन को Sony AI कैमरा के साथ लाया जा रहा है।