Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo T5x 5G के लॉन्च से पहले Vivo T4x 5G पर डिस्काउंट, 6500 mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 06:00 PM (IST)

    वीवो अपने नए Vivo T5x 5G के लॉन्च से पहले मौजूदा Vivo T4x 5G पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन ₹16,999 में उपलब्ध है, साथ ही बैंक और ...और पढ़ें

    Vivo T5x 5G के लॉन्च से पहले Vivo T4x 5G पर डिस्काउंट, 6500 mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

    Vivo T5x 5G के लॉन्च से पहले Vivo T4x 5G पर डिस्काउंट, 6500 mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने एक और आने वाले स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी अब अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G पेश करने जा रही है। कहा जा रहा है कि यह फोन Vivo T4x 5G का सक्सेसर होगा। हालांकि यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा जिसमें कंपनी परफॉर्मेंस पर फोकस करेगी, लेकिन इस नए लॉन्च से पहले ही मौजूदा मॉडल पर शानदार डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। तो, अगर आप भी लगभग ₹15,000 के बजट में 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप इस मॉडल को एक बार जरूर चेक आउट कर सकते हैं।

    Vivo T4x 5G पर डिस्काउंट ऑफर

    इस शानदार फोन की कीमत की बात करें तो यह डिवाइस ₹17,999 की शुरुआती कीमत के साथ आता है। हालांकि, आप अभी इस फोन को Flipkart से सिर्फ ₹16,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी इस फोन पर अच्छा-खासा बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। आप लगभग ₹1200 से ₹1300 का बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं, जिससे फोन की कीमत कम होकर 15,674 रुपये तक जा सकती है।

    इतना ही नहीं, इस फोन पर एक शानदार एक्सचेंज ऑफर भी है, जहां आप ₹13,350 का एक्सचेंज डिस्काउंट ले सकते हैं। हालांकि, यह एक्सचेंज डिस्काउंट पूरी तरह से आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन पर डिपेंड करेगा। आपके फोन की कंडीशन जितनी अच्छी होगी, आपको उतनी ही ज्यादा वैल्यू मिल सकती है, लेकिन यह वैल्यू ₹13,350 तक होगी।

    Vivo T4x 5G के टॉप फीचर्स

    वीवो के इस फोन में 6.72-इंच का बड़ा डिस्प्ले है और यह मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है, जिससे फोन पानी और धूल से काफी हद तक सेफ रहता है। परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसका AnTuTu स्कोर 7 लाख से ज्यादा है। इसके अलावा फोन में AI Eraser और AI Photo Enhance जैसे कई AI फीचर्स भी हैं।

    खबरें और भी

    कैमरा की बात करें तो वीवो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा है, जहां 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर है। फोन से 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है और बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए इसमें सुपर नाइट मोड भी दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

    यह भी पढ़ें- Vivo का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी