Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo का 6000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 10:27 AM (GMT+05:30)

    Vivo V50 5G पर Flipkart शानदार डिस्काउंट दे रहा है, जिससे यह फोन अब केवल ₹32,999 में उपलब्ध है। मूल कीमत ₹39,999 थी, यानी ₹7,000 की सीधी छूट मिल रही ह ...और पढ़ें

    Vivo का 6000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Vivo का 6000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी  


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से कोई मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल इस वक्त Vivo V50 5G पर Flipkart शानदार डिस्काउंट दे रहा है, जिससे ये नया फोन खरीदने वालों के लिए बेस्ट डील्स में से एक बन गया है। कंपनी ने इस फोन को 39,999 रुपये की कीमत पर पेश किया था, लेकिन बैंक ऑफर्स और फ्लैट डिस्काउंट के बाद तो फोन की कीमत काफी ज्यादा कम हो गई है।

    Vivo V50 5G इस प्राइस पर काफी शानदार फीचर्स ऑफर कर रहा है। डिवाइस में शानदार परफॉर्मेंस, बड़ी और कलरफुल AMOLED डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Zeiss सपोर्टेड शानदार कैमरे देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप ये स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इस डील के बारे में अच्छे से जान लें।

    Vivo V50 5G पर डिस्काउंट ऑफर

    Vivo V50 5G की कीमत वैसे तो 39,999 रुपये है लेकिन Flipkart अभी इस डिवाइस को सिर्फ 32,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। यानी देखा जाए तो फोन पर 7,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर भी मिल रहा है जहां Flipkart SBI या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 5% तक का कैशबैक भी मिल सकता है।

    जबकि कुछ बैंक के Credit Card Non EMI ऑप्शन पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा आप अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करके भी ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके आपको 26,650 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। हालांकि, फाइनल एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन के ब्रांड, मॉडल और फंक्शनैलिटी पर डिपेंड करेगी।

    खबरें और भी

    Vivo V50 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस फोन में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। तेज धूप में यह डिवाइस 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी ऑफर करेगा। फोन में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 12GB LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है।

    Vivo V50 5G के कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी के लिए Vivo V50 में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है जहां 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है जिसे Zeiss ने बनाया है। साथ ही डिवाइस में एक 50MP का सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए इस डिवाइस में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Vivo के 6,500mAh बैटरी वाले दो नए 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 50MP सेल्फी कैमरा भी