Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Whatsapp Message: कैसे काम करेगा वॉट्सऐप का एडिट मैसेज फीचर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 23 May 2023 07:35 AM (IST)

    WhatsApp Edit Message feature मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने सभी यूजर्स के लिए मैसेज एडिट फीचर को रोलआउट कर दिया है। कंपनी का नया फीचर ऐप अप ...और पढ़ें

    WhatsApp Edit Message feature For iOS And Android Users, Pic Courtesy- WhatsApp
    WhatsApp Edit Message feature For iOS And Android Users, Pic Courtesy- WhatsApp

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर प्लेटफार्म वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नए फीचर को रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए मैसेज एडिटिंग फीचर पेश किया है। अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

    दरअसल वॉट्सऐप का नया फीचर अभी तक टेस्टिंग स्टेज पर था। वहीं बीते दिन ही कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस फीचर के जल्द आने का अपडेट एक वीडियो पोस्ट कर दिया था।

    क्या है वॉट्सऐप मैसेज एडिटिंग फीचर?

    वॉट्सऐप का नया फीचर यूजर को सेंड किए हुए मैसेज में किसी गलती को ठीक करने में मदद करता है। नए फीचर से पहले वॉट्सऐप पर सेंड किए मैसेज को एडिट नहीं किया जा सकता था।

    किसी गलत यूजर को गलत मैसेज भेजने या मैसेज में किसी तरह की गलती पर वॉट्सऐप में डिलीट फॉर ऑल का ऑप्शन ही काम आता था।

    कैसे काम करेगा वॉट्सऐप का एडिट मैसेज फीचर

    नए फीचर की मदद से 15 min के टाइम फेज में गलती को सुधारा जा सकेगा। मैसेज सेंड करने के बाद अगर यूजर को लगता है कि किसी तरह की एडिटिंग की जरूरत है तो वह मैसेज पर लॉन्ग प्रेस कर इसे दोबारा टाइप कर सकेगा। इसी के साथ एडिटेड मैसेज को रिसीवर टाइम अपडेट के साथ देख सकेगा।

    कौन कर सकता है नए फीचर का इस्तेमाल

    दरअसल अभी तक वॉट्सऐप में इस तरह के फीचर को सिर्फ वॉट्सऐप बीटा यूजर्स के लिए लाया गया था। अब नया फीचर वॉट्सऐप के सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। वॉट्सऐप के लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक यूजर्स ऐप को अपडेट कर फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    चैट लॉक फीचर भी हो चुका है रोलआउट

    मालूम हो कि एडिट मैसेज फीचर से पहले हाल ही में कंपनी ने चैट लॉक फीचर रोलआउट किया था। यह फीचर भी सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ है। चैट लॉक फीचर को एनेबल कर व्हाट्सएप यूजर अपनी सीक्रेट चैट्स को दूसरी चैट्स से अलग इनबॉक्स में रख सकता है।

    इसके अलावा, यूजर पर्सनल चैट्स को बायोमेट्रिक के जरिए लॉक्ड रख सकता है। चैट लॉक फीचर की मदद से यूजर का डिवाइस किसी दूसरे के हाथ में होने पर भी प्राइवेसी के लीक होने का खतरा नहीं होता।