Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp ने वेरिफिकेशन चेकमार्क को लेकर किया बड़ा बदलाव, हरा नहीं; नीला हो गया है अब रंग

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 08:40 AM (IST)

    अब आपको वॉट्सऐप के इंटरफेस में एक नया बदलाव नजर आएगा। दरअसल कंपनी ने इस बार अपने वेरिफिकेशन सिस्टम को लेकर अपडेट जारी किया है। वॉट्सऐप पर अब वेरिफाइड ...और पढ़ें

    WhatsApp पर वेरिफिकेशन चेकमार्क का बदल गया अब रंग
    WhatsApp पर वेरिफिकेशन चेकमार्क का बदल गया अब रंग

    HighLights

    1. वॉट्सऐप पर वेरिफाइड अकाउंट की पहचान चेकमार्क के साथ होती है।
    2. वॉट्सऐप पर वेरिफाइड अकाउंट का चेकमार्क पहले ग्रीन कलर का था।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मेटा का पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए लगातार नए बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में अब आपको वॉट्सऐप के इंटरफेस में एक नया बदलाव नजर आएगा। दरअसल, कंपनी ने इस बार अपने वेरिफिकेशन सिस्टम को लेकर अपडेट जारी किया है। वॉट्सऐप पर अब वेरिफाइड अकाउंट को ग्रीन नहीं, बल्कि ब्लू बैज के साथ देखा जा रहा है। बता दें, वॉट्सऐप से पहले मेटा के दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कंपनी वेरिफाइड अकाउंट को पहले से ही ब्लू बैज के साथ दिखाती है। लेकिन वॉट्सऐप के ग्रीन इंटरफेस में वेरिफिकेशन बैज भी ग्रीन ही दिया जाता था।

    वॉट्सऐप पर वेरिफिकेशन बैज का बदल गया रंग

    वॉट्सऐप पर इस बदलाव को लेकर सबसे पहले जानकारी वॉट्सऐप पर अपडेट जारी करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी थी।

    अब इस बदलाव को वॉट्सऐप यूजर अपने फोन में ऐप को ओपन कर देख सकते हैं। वॉट्सऐप पर सारे वेरिफाइड चैनल को अब ब्लू बैज के साथ देखा जा रहा है। मेटा की ओर से ऐसा सभी प्लेटफॉर्म की एक जैसी विजुअल आडेंटिटी बरकरार रखने के लिए किया गया है।

    ये भी पढ़ेंः Alert! WhatsApp-CBI Scam ने डुबोए यूजर्स के करोड़ों रुपये, आप भी रहें सतर्क

    वॉट्सऐप पर ब्लू चेकमार्क का क्या मतलब

    वॉट्सऐप पर किसी यूजर के अकाउंट या चैनल पर ब्लू चेकमार्क देखा जा सकता है। यह ब्लू चेकमार्क इस बात को पुख्ता करता है कि ब्लू चेकमार्क वाला अकाउंट वेरिफाइड और ऑथेंटिक है।

    इस चेकमार्क को वेरिफाइड बिजनेस अकाउंट के साथ भी देखा जाता है। वॉट्सऐप पर इस बैज के साथ यूजर की सिक्योरिटी भी पक्की होती है। चेकमार्क के साथ एक वॉट्सऐप यूजर ऑरिजनल और फेक अकाउंट में फर्क कर सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp DP के साथ नजर आने वाले QR Code का क्या है काम? 90 प्रतिशत यूजर हैं अनजान