Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    108 MP के कैमरे वाले Xiaomi के इस फोन पर मिल रहा है बढ़िया डिस्काउंट,जानिये Flipkart के इस ऑफर को

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 04:27 PM (IST)

    Flipkart Mobile Bonanza Sale पर दिवाली के बाद स्मार्टफोन पर फिर ऑफर मिल रहे हैं. इस सेल में Xiaomi 11i 5G पर बढ़िया डिस्काउंट चल रहा है. जानिये शाओमी क ...और पढ़ें

    Xiaomi 11i 5G photo credit- Xiaomi official
    Xiaomi 11i 5G photo credit- Xiaomi official

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi 11i 5G भारत में मौजूद शाओमी के सबसे खास फोन में से एक है। इस फोन के 6 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत (MRP) यूँ तो 29,999 रुपये रखी थी लेकिन अब Flipkart Mobile Bonanza सेल के दौरान फोन पर काफी अच्छा डिस्काउंट चल रहा है।

    Xiaomi 11i 5G अब कितने का मिल रहा है

    Flipkart Mobile Bonanza सेल के दौरान Xiaomi 11i 5G पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद फोन की कीमत 24,999 रुपये हो जाती है। इस सेल में ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिये फोन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

    अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये नॉन ईएमआई ट्रांसेक्शन के जरिये फोन खरीदते है तो आप 10 प्रतिशत के रूप में 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। तो वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड के जरिये आप पांच प्रतिशत का कैशबैक ऑफर पा सकते हैं। इसके अलावा इस फोन पर 20,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है।

    Xiaomi 11i 5G के फीचर्स

    Xiaomi 11i फोन में Mediatek Dimensity 920 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन के 6 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज, 8 GB, 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले 2 मॉडल आते हैं। शाओमी ने अपने 11i 5G फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 108 MP का मेन कैमरा , 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 MP का तीसरा मैक्रो कैमरा दिया है।

    खबरें और भी

    इस फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगा मिलता है। इस फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन से Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी ने फोन में 5160 mAh की बैटरी दी है इसके लिए 120 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर,डुअल सिम, ब्लूटूथ जैसे सभी फीचर्स भी मौजूद हैं।  

    यह भी पढ़ें- Flipkart Sale में स्मार्ट टीवी मिल रहे हैं बेहद सस्ते,जानिये इनके नाम, फीचर्स और कीमत