Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    9 मिनट से कम समय में Xiaomi Redmi Note 7 की 1 लाख यूनिट्स की हुई बिक्री

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Wed, 16 Jan 2019 06:28 PM (IST)

    xiaomi redmi note 7 की बिक्री चीन में आज से शुरू हो गई है। अब देखना यह होगा कि क्या अगले 15 दिन कंपनी 10 लाख यूनिट्स बेच पाती है या नहीं ...और पढ़ें

    9 मिनट से कम समय में Xiaomi Redmi Note 7 की 1 लाख यूनिट्स की हुई बिक्री
    9 मिनट से कम समय में Xiaomi Redmi Note 7 की 1 लाख यूनिट्स की हुई बिक्री

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने घरेलू मार्केट में कुछ समय पहले ही Redmi Note 7 लॉन्च किया था। इस फोन को 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया था। यह इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। आपको बता दें कि कंपनी ने जनवरी के अंत तक इस फोन के 10 लाख यूनिट्स बेचन का लक्ष्य रखा है। इस फोन की बिक्री चीन में आज से शुरू हो गई है। अब देखना यह होगा कि क्या अगले 15 दिन कंपनी 10 लाख यूनिट्स बेच पाती है या नहीं।

    पहली सेल में हुई इतनी बिक्री:

    कंपनी ने दावा किया है कि महज 8 मिनट और 36 सेकेंड्स में Redmi Note 7 के 1 लाख यूनिट्स बेचे जा चुके हैं। ऐसे में अगले 15 दिन में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री कंपनी के ज्यादा बड़ी बात नहीं दिख रही है। खबरों के मुताबिक, Redmi Note 7 के 50 हजार यूनिट्स Mi.com से और बाकी के 50 हजार यूनिट्स JD.com और TMall जैसी वेबसाइट्स से बिके हैं। फिलहाल तो इसे फ्लैश सेल के तहत बेचा जा रहा है। इसकी दूसरी से 18 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    Xiaomi Redmi Note 7 की कीमत और उपलब्धता:

    Xiaomi Redmi Note 7 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 10,300 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1199 चीनी युआन यानी करीब 12,400 रुपये है। इसके अलावा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 चीनी युआन यानी करीब 14,500 रुपये है। इसे ट्विलाइट गोल्ड, फैनटसी ब्लू और ब्राइट ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसे 15 जनवरी से उपलब्ध कराया जाएगा।

    Xiaomi Redmi Note 7 के फीचर्स:

    यह ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है। यह MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉइड ऑरियो पर काम करता है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस LTPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसमें ब्राइटनेस 450 nits, 84 फीसद NTSC कवर गामुट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5D कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 32 और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

    खबरें और भी

    कैमरा और बैटरी:

    Redmi Note 7 में फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर दिया गया है। इसमें LED फ्लैश का सपोर्ट भी मौजूद है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में USB Type-C port, 3.5mm ऑडियो जैक, 4G VoLTE, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:

    Amazon-Flipkart का रिपब्लिक डे सेल हो सकता है आखिरी सेल, जानें क्या हैं नए नियम

    Microsoft अगले साल बंद करेगा Windows 7 का सपोर्ट, जानें क्या पड़ेगा आप पर असर

    Samsung Galaxy A50 6GB रैम और Android Pie के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स