Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    YouTube को मिला नया अपडेट, पिंच टू जूम और एम्बिएंट मोड जैसे कई फीचर्स बनेंगे हिस्सा

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 10:44 AM (IST)

    YouTube ने अपने यूजर्स के लिए लेटेस्ट अपडेट के साथ आया है। प्लेटफ़ॉर्म ने एक नया प्रिसाइस्‌ सीकिंग फीचर और एक एम्बिएंट मोड भी जोड़ा है। इसके अलावा भी ...और पढ़ें

    YouTube को मिला नया अपडेट, नए फीचर्स की होगी बौछार
    YouTube को मिला नया अपडेट, नए फीचर्स की होगी बौछार

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। YouTube को एक नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें पिंच टू जूम जैसे कई नए अपडेट मिलते हैं। बता दें कि YouTube ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जो ऐप के इंटरफ़ेस को बदल देता है और कुछ सुधार भी लाता है। लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर अपडेट में पिंच-टू-ज़ूम फीचर, एम्बिएंट मोड, प्रिसाइस्‌ सीकिंग जैसे बहुत से फीचर्स शामिल किए गए है। आइये इन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    YouTube लिंक बटन

    अब वीडियो विवरण में दिखने वाले YouTube लिंक बटन में बदल जाएंगे। इसके अलावा, डिस्ट्रेक्शन को कम करने के लिए लाइक, शेयर और डाउनलोड जैसे बटन को भी निचले हिस्से में ट्रांसफर कर दिया गया है। क्रिएटर्स के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ने सब्सक्राइब बटन को ज्यादा हाईलाइट कर दिया है। यूजर अब एक अंडाकार सफेद बॉक्स में क्रिएटर्स के नाम के पास सब्सक्रिपिशन बटन देखेंगे।

    यह भी पढ़ें- आईफोन और एंड्रॉयड पर कैसे शुरू करें WhatsApp का कॉल लिंक फीचर, यहां जानें तरीका

    एंबियंट मोड

    इस नए अपडेट में एक एंबियंट मोड भी जोड़ा गया है, जो किसी वीडियो के ठीक नीचे एक सूक्ष्म प्रभाव जोड़ता है। यह फीचर वेब और मोबाइल पर डार्क थीम में उपलब्ध होगा। बता दें कि कंपनी ने डार्क थीम में भी सुधार किया है और स्क्रीन पर रंगों को अधिक पॉप बनाने के लिए इसे एक शेड डार्क कर दिया है। इसे वेब, मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर रोल आउट किया जाएगा।

    पिंच-टू-जूम

    इसके अलावा YouTube ने पिंच-टू-ज़ूम फीचर भी जोड़ा है। पिंच टू जूम के साथ, अब आप अपने iOS या एंड्रॉयड फोन पर वीडियो को ज़ूम इन और आउट कर सकते हैं। यह सुविधा आपको अधिक डिटेल देती करेगी, लोग इसका आनंद तभी ले पाएंगे जब वीडियो में हाई रिज़ॉल्यूशन के लिए सपोर्ट हो।

    खबरें और भी

    प्रिसाइस्‌ सीकिंग फीचर

    YouTube ने एक नया प्रिसाइस्‌ सीकिंग फीचर भी पेश किया है, जिससे आप आसानी से वीडियो के हर हिस्से का पता लगा सकते हैं। चाहे आप डेस्कटॉप पर हों या अपने मोबाइल डिवाइस पर, वीडियो प्लेयर में थंबनेल की एक रो डिस्प्ले करने के लिए बस ऊपर की ओर ड्रैग या स्वाइप करें और आप हर वीडियो में सटीक भाग तक पहुंचने के लिए ठीक-ठाक एडजस्टमेंट करने में सक्षम होंगे।

    यह भी पढ़ें- ऐपल ने लॉन्च किया watchOS 9.1 और tvOS 16.1 अपडेट, यहां जानें खासियत