विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स 2026: सुमित नागल की हार के साथ टेनिस अभियान समाप्त, 40 साल बाद पहली बार खाली हाथ लौटेगा भारत

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:10 PM (IST)

सुमित नागल की हार के साथ भारतीय टेनिस दल का एशियाई खेलों में अभियान समाप्त हो गया। 1986 के बाद पहली बार भारत बिना किसी पदक के लौटेगा।

सुमित नागल

सुमित नागल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नागोया। भारतीय टेनिस दल 1986 के बाद पहली बार एशियाई खेलों से पदक के बिना लौटेगा। सुमित नागल के पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होने से खेलों में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। पदक की दावेदार डबल्स टीमों के बुधवार को ही बाहर होने के बाद भारत की उम्मीदों का दारोमदार सिंगल्स रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी सुमित पर था।

वह चीन के यिबिंग वू से एक घंटे 38 मिनट तक चले मैच में 4-6, 4-6 से हार गए। भारत ने 1990 के बाद से हर एशियाई खेल में टेनिस में पदक जीते हैं और इस बार भी कम से कम तीन पदकों की उम्मीद थी। आखिरी बार सिंगल्स वर्ग में प्रग्नेश गुणेश्वरन और अंकिता रैना ने भारत के लिए पदक जीते थे। दोनों को जकार्ता में 2018 में हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक मिला था।

युकी भांबरी और एन श्रीराम बालाजी ने भी किया निराश

हांगझू में 2023 खेलों में भारत को सिंगल्स में पदक नहीं मिला था। रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने 2018 में पुरुष डबल्स स्वर्ण और रोहन बोपन्ना के साथ रूतुजा भोसले ने 2023 में मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण जीता था। युकी भांबरी और एन श्रीराम बालाजी से पदक की उम्मीद थी, लेकिन वे पुरुष डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में हारकर बाहर हो गए।

यह भी पढ़ें- एशियाई खेलों में केरल के भाइयों ने सेलिंग में रचा इतिहास, नितेश सिवाच को कुश्ती में 'चांदी'; भारत 8वें स्थान पर बरकरार

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में महिला हॉकी टीम के सामने होगी चीन की दीवार, फाइनल जीतकर ओलंपिक का टिकट कटाना चाहेगा भारत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।