विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिटिश खिलाड़ी राडुकानु ने विंबलडन से अचानक अपना नाम लिया वापस, क्यों किया ऐसा फैसला?

Published: Mon, 29 Jun 2026 08:22 PM (IST)

एम्मा राडुकानु दाहिने पैर में चोट लगने के कारण विंबलडन से हट गईं, जिससे घरेलू दर्शकों के सामने खेलने की उनकी उम्मीदें टूट गईं।

एम्मा राडुकानु

एम्मा राडुकानु

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, लंदन। ब्रिटिश खिलाड़ी एम्मा राडुकानु दाहिने पैर में चोट लगने के कारण विंबलडन से हट गईं हैं। अमेरिकी ओपन 2021 की चैंपियन राडुकानु ने रविवार शाम को इसकी घोषणा की। उन्हें सोमवार को एंटोनिया रुजिक के विरुद्ध अपना पहला मैच खेलना था।

वह इस महीने क्वींस क्लब टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन इस दौरान चोटिल हो गई थी। उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्हें अब भी विंबलडन में खेलने की उम्मीद है। इसके बाद राडुकानु ने लिखा कि मैंने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया, लेकिन आज रात के अंतिम स्कैन के बाद पता चला कि चोट गंभीर है और चिकित्सकों ने मुझे नहीं खेलने की सलाह दी। विंबलडन में घरेलू दर्शकों के सामने खेलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है, इसलिए यह वास्तव में निराशाजनक है।a

डोपिंगरोधी प्रणाली से मुझे नफरत

सेरेना विलियम्स ने विंबलडन में वापसी से पहले टेनिस की डोपिंगरोधी प्रणाली पर निशाना साधते हुए इसे ‘गैर पेशेवर’ और ‘अनुचित’ करार दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इससे नफरत है। सात बार की विंबलडन चैंपियन और दो बच्चों की मां 44 वर्षीय सेरेना ने कहा कि यह बहुत थका देने वाली प्रक्रिया है।

उन्होंने अब नियम बदल दिए हैं। मुझे कुछ नियमों की जानकारी नहीं थी। अगर आप निर्धारित समय सीमा के अंदर नमूना नहीं देते हैं तो भी उसे अनुपस्थित ही माना जाएगा। मुझे लगता है, शायद मैं अपने बच्चों को लेने नहीं जा पाऊंगी। सेरेना विंबलडन की महिला सिंगल्स में अपना पहला मैच मंगलवार को माया जाइंट के विरुद्ध खेलेंगी।

यह भी पढ़ें- Wimbeldon 2026: पुरस्कार राशि विवाद के बीच विंबलडन में चमक बिखरेंगे सितारे, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

यह भी पढ़ें- Wimbeldon 2026: सेरेना विलियम्स को विंबलडन में मिला वाइल्ड कार्ड, 20 साल की खिलाड़ी से होगी पहली टक्कर