Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Wimbeldon 2026: पुरस्कार राशि विवाद के बीच विंबलडन में चमक बिखरेंगे सितारे, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 08:05 PM (IST)

    विंबलडन का आगाज पुरस्कार राशि विवाद के बीच हो रहा है, जहां खिलाड़ियों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की है, बावजूद इसके कि कुल पुरस्कार राशि में 20 ...और पढ़ें

    नोवाक जोकोविक और आर्यना सबालेंका पर रहेंगी नजरें

    नोवाक जोकोविक और आर्यना सबालेंका पर रहेंगी नजरें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली : साल के तीसरे और सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन का सोमवार से आगाज हो जाएगा, लेकिन हार साल की तरह नहीं। इस बार टेनिस अब तक के सबसे बड़े पुरस्कार राशि विवाद में से एक से जूझ रही है।

    ग्रैंड स्लैम में विजेताओं की पुरस्कार राशि में कटौती को लेकर दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंच ओपन के पहले से विरोध जता रहे हैं। शायद इसे देखते हुए ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाले विंबलडन ने अपनी पुरस्कार राशि 20 प्रतिशत बढ़ा भी दी है, लेकिन दिग्गज खिलाड़ी अब भी यह मांग है कि इस राशि में उनकी हिस्सेदारी बड़ी होनी चाहिए।

    क्या रंग खिलाएगा

    ऐसे में दिग्गजों के विरोध की गहमा-गहमी में यह टूर्नामेंट क्या रंग खिलाएगा, यह आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। विंबलडन के शुरू होने से पहले के सप्ताह में भी खिलाड़ी पुरस्कार राशि को लेकर विरोध जारी रखे हुए हैं। वे मीडिया के सामने कम आ रहे हैं और तर्क दे रहे हैं कि उन्हें राजस्व का बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए। अमेरिका की जेसिका पेगुला ने कहा है कि हम बहुत आभारी हैं कि विंबलडन ने पुरस्कार राशि बढ़ा दी है, लेकिन फिर भी वे उन सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं जो हम पूछ रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ी अभी से इस मामले में यूएस ओपन तक की स्थिति के बारे में सोचने लगे हैं।

    ये है विरोध का कारण

    इस बार विंबलडन में खिलाड़ियों के रोजाना खर्च (डीए) सहित कुल पुरस्कार राशि लगभग 798.81 करोड़ रुपये (64.2 मिलियन पाउंड) होगी। इस बार इसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। रकम के हिसाब से ये टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी सालाना बढ़ोतरी है। इसमें सिंगल्स चैंपियन में से हर एक को लगभग 44.83 करोड़ रुपये (3.6 मिलियन पाउंड) मिलेंगे। हालांकि दिग्गज खिलाड़ियों का विरोध इस बात का है कि इस साल विंबलडन की अनुमानित कमाई में उनका हिस्सा 14.4 प्रतिशत रहेगा, जो 10 साल पहले मिले 14.9 प्रतिशत हिस्से से कम है।

    खबरें और भी

    वैसे लगभग सभी खिलाड़ी के बीच नोवाक जोकोविक इस विरोध का हिस्सा नहीं रहे हैं। सात बार के विंबलडन चैंपियन ने टूर्नामेंट से पहले कहा है कि सच कहूं तो इस पर मेरी कोई राय नहीं है। मैं इसका हिस्सा नहीं हूं। मैं बस इस मामले में निष्पक्ष रहूंगा।

    शीर्ष वरीय सिनर और सबालेंका मुख्य आकर्षण

    विंबलडन में पहले दिन पहले दौर के 32 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय यानिक सिनर और आर्यना सबालेंका मुख्य आकर्षण होंगे। यह दोनों ही खिलाड़ी अपने पहले मुकाबले में सर्बियाई खिलाड़ियों का सामना करेंगे। वहीं सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविक अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की कोशिश में चीन के वू यिबिंग के विरुद्ध सेंटर कोर्ट पर उतरेंगे।

    वहीं फ्रेंच ओपन में जीत हासिल करने के बाद मीरा आंद्रीवा पोलैंड की मैग्डा लिनेट का सामना करेंगी, जबकि दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता कोको गफ जर्मनी की तमारा कोरपाच के विरुद्ध खेलेंगी। वहीं ब्रिटेन की उम्मीद एम्मा रादुकानू क्रोएशिया की एंटोनिया रुजिक के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। 

    सोमवार को पहले दौर के मुख्य मुकाबले:

    1-जानिक सिनर (इटली) बनाम मियोमिर केकमानोविक (सर्बिया)
    2-आर्यना सबालेंका (बेलारूस) बनाम टेओडोरा कोस्तोविक (सर्बिया)
    3-नोवाक जोकोविक (सर्बिया) बनाम वु यिबिंग (चीन)
    4-एम्मा रादुकानु (ब्रिटेन) बनाम एंटोनिया रुजिक (क्रोएशिया)
    5-जेसिका पेगुला (अमेरिका) बनाम दार्जा विदमानोवा (चेक गणराज्य)
    6-तमारा कोरपात्श (जर्मनी) बनाम कोको गफ (अमेरिका)

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली से मिलने के सपने देख रहे हैं नोवाक जोकोविच, मिलने के लिए आएंगे भारत

    यह भी पढ़ें- Wimbeldon 2026: सेरेना विलियम्स को विंबलडन में मिला वाइल्ड कार्ड, 20 साल की खिलाड़ी से होगी पहली टक्कर