नोवाक जोकोविक ने यूएस ओपन चैंपियन ज्वेरेव को दी शिकस्त, नडाल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
नोवाक जोकोविक ने चाइना ओपन क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने बीजिंग में लगातार ...और पढ़ें
-1791199382949_m.webp)
नोवाक जोकोविक की एक और शानदार जीत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, बीजिंग: 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविक ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चाइना ओपन मुकाबले के पुरुष वर्ग में जोकोविक ने टूर्नामेंट में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में यूएस ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4-6, 6-4, 6-4 से हराया।
जोकोविक चाइना ओपन का सातवां खिताब जीतने की कोशिश में हैं। अब जोकोविक सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव का सामना करेंगे। बीजिंग में यह उनकी लगातार 32वीं जीत है। इसके साथ ही उन्होंने ओपन युग में किसी टूर-स्तरीय टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ शुरुआत के मामले में राफेल नडाल के फ्रेंच ओपन में 31-0 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
खुश हो गए जोकोविक
सर्बियाई खिलाड़ी ने मुकाबले की धीमी शुरुआत की। उन्होंने मैच के पहले ही गेम में अपनी सर्विस गंवा दी और अंततः पहला सेट भी हार गए। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम किए और जीत दर्ज की। जोकोविक ने कहा कि मैंने शुरुआत में ही अपनी सर्विस गंवा दी और इसके बाद पहले सेट में वापसी करना मुश्किल था। जब वह 5-4 पर सेट के लिए सर्व कर रहे थे, तब मेरे पास कुछ ब्रेक प्वाइंट थे, लेकिन मैं उनका फायदा नहीं उठा सका। हालांकि, मुझे पहले सेट के बीच से ही महसूस होने लगा था कि मेरी लय अच्छी हो रही है।
खाचानोव की जीत
इससे पहले ह्यूबर्ट हुरकाच ने कारेन खाचानोव को 7-6 (2), 6-2 से हराया। अब वह दूसरे सेमीफाइनल में एलेक्स डी मिनौर से भिड़ेंगे। डी मिनौर ने आंद्रे रुबलेव को 1-6, 6-2, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।