Wimbledon 2026: डी मिनौर को मिली कड़ी चुनौती, कोबोली ने जीता पांच सेट का मैराथन मुकाबला
पुरुष सिंगल्स के तीसरे दौर में दिग्गजों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। पांचवें वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर ने जैकरी स्वाज्दा को 6-2, 5-7, 6-2, ...और पढ़ें

Wimbledon 2026: डी मिनौर को मिली कड़ी चुनौती, कोबोली ने जीता पांच सेट का मैराथन मुकाबला
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। पुरुष सिंगल्स में पांचवें दिन तीसरे दौर के मुकाबलों में महिला सिंगल्स की तरह बड़े उलटफेर देखने को तो नहीं मिले, लेकिन दिग्गजों को चौथे दौर में जाने के लिए विरोधी खिलाड़ियों की कड़ी चुनौती को जरूर पार करना पड़ा।
इस क्रम में ऑस्ट्रेलिया के पांचवें वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर को अमेरिकी खिलाड़ी जैकरी स्वाज्दा ने कोर्ट पर खूब संघर्ष कराया, हालांकि मिनौर यह मुकाबला अंतत: 6-2, 5-7, 6-2, 6-4 से जीतकर चौथे दौर में पहुंचे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जीत हासिल करने में 2 घंटे 41 मिनट का समय लिया।
डी मिनौर का अगला मुकाबला फ्रेंच ओपन के उप विजेता फ्लावियो कोबोली से होगा। इटली के कोबोली ने भी चौथे दौर में जाने के लिए मैराथन मुकाबला जीता। उन्होंने पांच सेट के मुकाबले में करेन खाचानोव को 0-6, 7-6 (4), 6-7 (5), 6-2, 6-2 से जीतकर अंतिम 16 में जगह बनाई।