Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Madhya Pradesh: खरगोन में बॉयलर की भाप से तीन कर्मचारी झुलसे, गंभीर स्थिति में इंदौर किया रेफर

    By Jagran NewsEdited By: Admin Jagran
    Updated: Fri, 02 Jan 2026 01:15 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में काम कर रहे तीन मजदूर बॉयलर की भांप से बुरी तरह झुलस गए। मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूर खलटांका पुल ...और पढ़ें

    HighLights

    1. फैक्ट्री में भांप से बुरी तरह झुलसे तीन मजदूर
    2. मचा हड़कंप,गंभीर स्थिति में इंदौर किया रेफर

    जागरण न्यूज डेस्क, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में काम कर रहे तीन मजदूर बॉयलर की भांप से बुरी तरह झुलस गए। घटना से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। घायलों को तुरंत धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण सभी को इंदौर के लिए रेफर कर दिया है।

    सभी मजदूर खलटांका पुलिस चौकी के ओद्योगिक क्षेत्र निमरानी स्थित श्री गणपति इंडस्ट्रीज टायर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। 

    फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही

    मजदूरों के साथ हुई इस घटना के बाद प्रबंधन ने बड़ी लापरवाही बरती और पुलिस को इसकी सूचना तक नहीं दी और घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि निमरानी औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग यहां झांकते भी नहीं है। इसके चलते लगातार ऐसे बड़े हादसे हो रहे हैं। टायर फैक्ट्री की लापरवाही के कारण मजदूरों की जान पर बन आई है। 

    यह भी पढ़ें: Madhavi Raje Scindia: केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मां माधवी की बिगड़ी सेहत, चिंताजनक हालत की खबर सुन दिल्ली रवाना

    यह भी पढ़ें: Poonch Terror Attack: बेटे के जन्मदिन पर घर जाने वाला था जवान, पुंछ हमले में MP का बेटा बलिदान; IAF ने दी श्रद्धांजलि