यूपी T20 ऑक्शन 2026: छा गए JPL खेल चुके खिलाड़ी, लिस्टेड हुए 10 प्लेयर्स; आगरा की प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच
आगरा के जागरण प्रीमियर लीग (जेपीएल) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों को यूपी टी-20 लीग 2026 के मिनी ऑक्शन सूची में शामिल किया गया है। यह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
जेपीएल के 10 आगरा खिलाड़ी यूपी टी20 ऑक्शन में।
आगरा के ताज कन्वेंशन सेंटर में होगी नीलामी।
जागरण संवाददाता, आगरा। यूपी टी-20 लीग के आगामी मिनी आक्शन की सूची में जागरण प्रीमियर लीग (जेपीएल) के दौरान अपना जलवा दिखा चुके जिले के 10 खिलाड़ियों को जगह मिली है। शुक्रवार को जिले के ताज कन्वेंशन सेंटर में होने वाले नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी इन प्रतिभाओं पर बोली लगाएंगी।
इस मौके लिए खिलाड़ियों का चयन सूची में शामिल होना स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए गौरव की बात है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में आयोजित हुए अप्रैल-मई में शारदा विश्वविद्यालय ग्राउंड पर आयोजित हुए जेपीएल में खेल चुके सभी 10 खिलाड़ियों ने मैदान पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में दम दिखा नाम कमाया था।
अब यूपी टी-20 लीग के बड़े मंच पर उन्हें दोबारा मौका मिलने की उम्मीद है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे आगरा क्रिकेट की बड़ी उपलब्धि बताया है।
नीलामी सूची में शामिल आगरा के प्रमुख खिलाड़ियों में अर्जुन भारद्वाज, मानिक बेरी, दीपक राजपूत, कार्तिकेय वार्ष्णेय, मयंक तिवारी, पुनीत चौधरी, शौर्य प्रताप सिंह, राहुल शर्मा, तरुण चौधरी और दीपक नरवार शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी जेपीएल में खेल चुके हैं और अपने प्रदर्शन से ट्रायल में भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने में सफल रहे।
मानिक बेरी और दीपक राजपूत ने बल्लेबाजी में जेपीएल में तेज रनों की बौछार की थी, जबकि कार्तिकेय वार्ष्णेय की गेंदबाजी ने विरोधी टीमों को परेशान किया था। जिले में क्रिकेट की परंपरा काफी पुरानी है। यहां के युवा खिलाड़ी साल भर कड़ी मेहनत करते हैं। 24 जुलाई को होने वाले मिनी ऑक्शन में इन 10 खिलाड़ियों पर बोली लगने की पूरी उम्मीद है।
खबरें और भी
अगर ये खिलाड़ी बड़ी फ्रेंचाइजी में शामिल होते हैं तो न सिर्फ उनका करियर संवार जाएगा बल्कि आने वाले युवा क्रिकेटरों को भी प्रेरणा मिलेगी।