ताजमहल जैसी इमारत कहीं नहीं... पत्नी संग रोमांटिक अंदाज में अभिनेता सुनील ग्रोवर ने देखा खूबसूरत स्मारक
अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अपनी पत्नी आरती ग्रोवर के साथ रविवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने स्मारक की वास्तुकला की सराहना करते हुए कहा कि ताजमहल ...और पढ़ें

अभिनेता सुनील ग्रोवर ताजमहल में।
HighLights
सुनील ग्रोवर ने पत्नी आरती संग देखा ताजमहल।
अभिनेता ने ताजमहल की वास्तुकला की प्रशंसा की।
शिल्पग्राम पार्किंग बंद होने से पर्यटक हुए परेशान।
जागरण संवाददाता, आगरा। फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने रविवार सुबह ताजमहल देखा। अपनी पत्नी आरती ग्रोवर के साथ आए अभिनेता ने शुरू में मास्क लगा रखा था, जिससे कोई उन्हें पहचान नहीं पाए। मास्क उतारने के बाद पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया। सुनील ने पर्यटकों और पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाए।
हाथों में हाथ डालकर ताजमहल में घूमे
कपिल शर्मा शो में गुत्थी समेत अन्य किरदारों में नजर आने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर रविवार सुबह पत्नी के साथ ताजमहल पहुंचे। चेक शर्ट और ब्लू जीन पहने हुए अभिनेता अपनी पत्नी आरती ग्रोवर के साथ थे। पुलिस ने सुरक्षा घेरे में उन्हें स्मारक की विजिट कराई।

सूर्योदय के समय पुलिस के सुरक्षा घेरे में पहुंचे
सेंट्रल टैंक पर उन्होंने फोटो भी खिंचवाए। उन्होंने गाइड से ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला की जानकारी की। स्मारक में वह अपनी पत्नी आरती के हाथ में हाथ डालकर घूमते रहे। सुनील ने कहा कि मुगलों द्वारा बनवाये गए विशाल ताजमहल जैसी दूसरी इमारत कहीं और नहीं है।

शिल्पग्राम पार्किंग पर ताला, भटके पर्यटक
ताजमहल की शिल्पग्राम पार्किंग पर रविवार सुबह ताला लगा दिया गया। गेट पर निर्माण कार्य के चलते पार्किंग बंद करने का बैनर लगा दिया गया है, जिसमें पर्यटकों को पश्चिमी गेट पार्किंग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। गाइड सुविधा केंद्र भी बंद कर दिया गया है, जिससे गाइड शिल्पग्राम के बाहर खड़े होकर काम कर रहे हैं।