Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में एडीए का एक्शन: 12 हजार वर्ग मीटर अवैध कॉलोनी बुलडोजर से ध्वस्त, कई निर्माण सील

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:08 AM (IST)

    एडीए ने आगरा में 12 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही, बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रहे तीन मंजिला भवन और ...और पढ़ें

    लड़ामदा चौराहा के पास विकसित की जा रही अवैध कालोनी में कार्रवाई करता एडीए का प्रवर्तन दल। सौजन्य एडीए

    लड़ामदा चौराहा के पास विकसित की जा रही अवैध कालोनी में कार्रवाई करता एडीए का प्रवर्तन दल। सौजन्य एडीए

    HighLights

    1. एडीए ने 12 हजार वर्ग मीटर अवैध कॉलोनी ध्वस्त की।

    2. बिना स्वीकृति के बन रहे तीन मंजिला भवन सील।

    3. अवैध रूप से निर्मित दुकानें भी सील की गईं।

    जागरण संवाददाता, आगरा। एडीए के प्रवर्तन दल ने सोमवार को सचल दस्ते के सहयोग से शाहगंज वार्ड में 12 हजार वर्ग मीटर भूमि में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। लड़ामदा चौराहा बिचपुरी राेड पर मुकेश सिंघल द्वारा एडीए से लेआउट स्वीकृत कराए बगैर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। सड़क बनाकर प्लाटिंग शुरू कर दी गई थी। एडीए ने यहां बनाई जा रही सड़क उखड़वा दी।

    तीन मंजिला भवन सील

    उधर, लोहामंडी वार्ड में अशफाक अहमद द्वारा कब्रिस्तान के सामने मोतीकुंज रोड, तोता का ताल पर मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। तीन मंजिला भवन को सोमवार काे सील कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद

    गढ़ी भदौरिया के चाणक्यपुरी में एक्सिस बैंक के पास महेंद्र प्रताप द्वारा दुकानें बनवा ली गई थीं। एडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं होने पर यहां सोमवार को सील लगाई गई।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: देहरादून-पिथौरागढ़ में 12वीं तक के स्कूल बंद, बद्रीनाथ हाईवे बाधित