Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:49 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के दो दिवसीय दौरे पर जनसभा के बाद विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सर्किट हाउस में रात्रि भोजन किया, बच्चों का ...और पढ़ें

    सीएम योगी।

    सीएम योगी।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने आगरा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

    2. बच्चों को अन्नप्राशन कराया, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया।

    3. सर्किट हाउस में लौकी-तोरई की सब्जी और खीर का स्वाद चखा।

    जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम शहर पहुंचे। जनसभा खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री ने दो से तीन बार पानी पिया। उन्होंने नारियल पानी लेने से इनकार कर दिया। सर्किट हाउस में रात सवा नौ बजे खाना खाया। खाने में लौकी-तोरई की सब्जी के साथ हरी सलाद और खीर शामिल रही। मुख्यमंत्री के लिए पनीर पकौड़ा, मंगोड़ी, नमकीन भी भेजा गया लेकिन इसे खाने से उन्होंने मना कर दिया।

    उधर, रविवार को मुख्यमंत्री के लिए स्पेशल काढ़ा तैयार किया गया है। नाश्ते में जलेबी-बेड़ई, नमकीन दलिया, आलू का पराठा, पोहा, पनीर पराठा शामिल है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शनिवार शाम चार बजे के बदले 4.22 बजे पहुंचे। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नगर निगम, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग सहित 12 विभागों की लगी प्रदर्शनी और स्टाल का निरीक्षण किया। जनसभा खत्म करने के बाद पानी पिलाया। कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की फिर सर्किट हाउस पहुंचे।

    सर्किट हाउस में रात सवा नौ बजे खाया खाना, तवे की रोटी ली

    सर्किट हाउस में रात सवा नौ बजे लौकी-तोरई की सब्जी, तवे की रोटी, खीर का स्वाद चखा। हरी सलाद में टमाटर और खीरा शामिल रहा। रविवार सुबह मुख्यमंत्री सबसे पहले स्पेशल काढ़ा लेंगे फिर नाश्ते में जलेबी-बेड़ई, नमकीन दलिया, पोहा, पनीर और आलू पराठा शामिल है।

    bachha cm

    बच्चों को दुलार के साथ चांदी के चम्मच से खिलाई खीर

    टाटा ग्राउंड फतेहाबाद रोड पर स्टाल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने चार बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में लिया। दुलार किया और चांदी के चम्मच से खीर खिलाई। एक बच्चे ने मुख्यमंत्री की गोद से उतरने से इनकार कर दिया। यह देखकर वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी हंस पड़े। बच्चे को किसी तरीके से गोद से उतारा गया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खिलौने भी दिए। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर सुपोषण का संदेश दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Weather: फिर सक्रिय होगा मानसून: कल लखनऊ सहित 60 जिलों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

    नाम पूछा और सात बच्चों को दी चॉकलेट

    प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने चार बच्चों से उनका नाम और प्रदर्शनी से संबंधित जानकारी पूछी। एक बच्चे से पूछा कि जल संरक्षण का मॉडल किस तरीके से बनाया गया है। बच्चे ने मॉडल बनाने का तरीका बताया। इससे खुश होकर मुख्यमंत्री ने बच्चे को चॉकलेट दिया। उन्होंने सात बच्चों को चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री ने ब्लड ग्रुप टेस्टिंग के बारे में बच्चों से सवाल पूछे। नगर निगम के स्टाल के बारे में मेयर हेमलता दिवाकर ने मुख्यमंत्री को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें- यूपी में मेरठ का कांवड़ मॉडल लागू: 10 फीट ऊंचा और 12 फीट चौड़ा DJ, गूगल मैप से रूट अटैच; सीएम के आदेश

    छात्रों को मिले टैबलेट, लाभार्थियों को मकान की चाबी से लेकर दिए चेक

    मुख्यमंत्री ने आधा दर्जन योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना के तहत राघव शर्मा, चेतना राजा और डाली त्यागी को टैबलेट दिया। चर्म उत्पाद की टूल किट सुनीता देवी को दी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की चाबी उपासना देवी को दी। आयुष्मान कार्ड योगेश कुमार और मलखान कुमार को दिए। इसके अलावा एक जिला एक उत्पाद में 66 लाख रुपये का चेक अमित गर्ग, 10 लाख रुपये का चेक राम कुमार और चित्रा चौहान को दिया।