Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में मेरठ का कांवड़ मॉडल लागू: 10 फीट ऊंचा और 12 फीट चौड़ा DJ, गूगल मैप से रूट अटैच; सीएम के आदेश

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:29 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ जोन के कांवड़ यात्रा प्लान की सराहना की और इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का आदेश दिया। इस मॉडल में 36 सुपरजोन, 6955 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मेरठ का कांवड़ मॉडल पूरे यूपी में लागू होगा।

    2. यात्रा निगरानी को 6955 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

    3. गूगल मैप से जुड़ा रूट, महिला पुलिसकर्मी भी तैनात।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठककर मेरठ जोन के कांवड़ यात्रा प्लान की सराहना की। साथ ही आदेश दिया कि मेरठ का कांवड़ मॉडल प्लान पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

    इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ जोन में 36 सुपरजोन, 101 जोन, 439 सेक्टर बनाए गए। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी से लेकर गाजियाबाद के मोहिउद्दीनपुर तक 256 बैरिकेडिंग बनाई गई।

    सुपर जोन की जिम्मेदारी सीओ को दी गई, जबकि जोन की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर और सेक्टर की कमान चौकी प्रभारी संभालेंगे। छह अस्थाई थाने और 134 पुलिस चौकियां बनाई गई।

    मेरठ जोन में 36 सुपरजोन, 101 जोन, 439 सेक्टर 256 बैरिकेडिंग लगाई 

    कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली का करंट लगने, सांप काटने, हादसे में घायल होने और आगजनि की घटनाओं से बचने के लिए तुरंत उपचार के लिए प्लानिंग दी गई। इतना ही नहीं पुलिस लाइन में आईसीसीसी कंट्रोल रूम बनाया गया। उक्त कंट्रोल रूम से 6955 सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा गया है, जिसकी वजह से पूरी कांवड़ यात्रा को कंट्रोल रूम में बैठक कर लाइव देखा जा सकेंगा। म्यूजिक सिस्टम के मानक ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट रखी गई है। कांवड़ यात्रा का रूट गूगल मैप से अटैच किया गया है। 

    इसलिए सीएम ने मेरठ का कांवड़ माडल प्रदेश में लागू करने की घोषणा की

    ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने मोबाइल में कांवड़ यात्रा के रूट को देख सकेंगे। इसी पर रूट डायवर्ट का प्लान भी दिया गया है। कांवड़ मार्ग पर इसबार 239 पीएस सिस्टम लगाए गए, ताकि पुलिस लाउडस्पीकर के जरिये भी अपनी बात कांवड़ियों तक पहुंचा सकें। इतना ही नहीं इंटरनेट मीडिया की निगरानी के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो हर समय कांवड़ यात्रा को लेकर अपलोड किए पोस्ट पर नजर रखेगी।

    महिला पुलिसकर्मियों को भी कांवड़ियों के रूप में सड़क पर उतारा जाएगा। ताकि वह कांवड़ियों के अंदर की सूचनाएं एकत्र कर सकें। 74 वॉच टॉवर लगाए गए, ताकि उन चढ़कर निगरानी की जा सकें। इतना ही नहीं यूपी-112 की 361 गाड़ियों को कांवड़ यात्रा में लगाया गया है।

    खबरें और भी

    एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग में जोन का मास्टर प्लान प्रसारित किया था। उक्त प्लान को देखकर ही सभी लोग एक बार में ही पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में समझ सकते है। उक्त प्लान का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून: कल लखनऊ सहित 60 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट

    यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए 3.5 KM लंबा एलिवेटेड रोड मंजूर, मथुरा-वृंदावन में होंगे 470 करोड़ रुपये के विकास कार्य