Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: फिर सक्रिय होगा मानसून: कल लखनऊ सहित 60 जिलों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:33 AM (IST)

    मॉनसून सोमवार से उत्तर प्रदेश में फिर सक्रिय होगा, जिससे लखनऊ समेत लगभग 60 जिलों में अगले पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

    बारिश के बीच से निकलते स्कूटी सवार। जागरण

    बारिश के बीच से निकलते स्कूटी सवार। जागरण

    HighLights

    1. सोमवार से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में मध्यम से भारी बारिश।

    2. लखनऊ समेत 60 जिलों में अगले पांच दिन तक अलर्ट।

    3. पूर्वी यूपी और तराई में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। तीन दिन मानसून कमजोर रहने के बाद सोमवार से फिर सक्रिय होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ समेत पूरब और पश्चिम के करीब 60 जिलों में अगले पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    हालांकि, रविवार को ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी के ही आसार हैं। वर्षा का दौर 31 जुलाई तक बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का पूर्वानुमान है।

    अगले पांच दिनों तक भारी बारिश के मिल रहे संकेत

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान पर निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी सक्रियता अब बढ़ेगी। प्रदेशभर में अगले पांच दिनों तक भारी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को लखनऊ और आसपास समेत लगभग 60 जिलों में बादल जमकर बरसेंगे।

    rain in agra small image

    बारिश से बीच से निकलते वाहन। जागरण

    तेज हवा चलने का भी अलर्ट

    इस दौरान करीब 30 जिलों में वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मानसूनी सक्रियता का सबसे अधिक असर पूर्वी यूपी और तराई के जिलों में रहेगा, जहां अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी है।

    यह भी पढ़ें- बाढ़ का खतरा: अयोध्या में सरयू खतरे के निशान के करीब, रुदौली और सोहावल तहसील के कई गांव कटाने के मुहाने पर

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में मंगलवार से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले तीन दिन हल्की बारिश का अनुमान

    लखनऊ में तापमान 35 डिग्री

    लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ज्यादातर जिलों में बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी तथा हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहा, जिससे भीषण उमस से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि एक अगस्त से बारिश में कमी आ सकती है।

    खबरें और भी