Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए 3.5 KM लंबा एलिवेटेड रोड मंजूर, मथुरा-वृंदावन में होंगे 470 करोड़ रुपये के विकास कार्य

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:19 AM (IST)

    मथुरा-वृंदावन में मछली फाटक से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक 3.5 किमी लंबे एलिवेटेड मार्ग को मंजूरी मिली है। यह परियोजना 470 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी, जि ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. मछली फाटक से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक एलिवेटेड मार्ग मंजूर

    2. 3.5 किमी लंबा मार्ग, 350 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    3. 17 चौराहों का सुधार, बस पार्किंग भी विकसित होगी

    जागरण संवाददाता, मथुरा। मथुरा-वृंदावन में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए शासन ने शहर में मछली फाटक से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट संख्या तीन तक एलिवेटेड सड़क मार्ग को मंजूरी दे दी है। अवस्थापना विकास के अंतर्गत यह बनाया जाएगा। इसके बस पार्किंग और संपर्क मार्ग भी सुधरेंगे। चौराहों की भी व्यवस्था सुधारी जाएगी। मंजूरी के बाद सीएम योगी के सामने इनका प्रस्तुतिकरण भी शनिवार को किया गया। 

    मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में कई परियोजनाएं तैयार की हैं।

    मछली फाटक से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट संख्या तीन तक करीब 3.50 किमी लंबा एलिवेटेड निर्माण होना है। इसे शासन ने स्वीकृति दे दी है। इस मार्ग पर रेलवे अंडरपास होने और दोनों ओर पर्याप्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण सड़क चौड़ीकरण संभव नहीं है।

    सीएम योगी के सामने योजनाओं का प्रस्तुतिकरण

    एलिवेटेड रोड बनने से वर्तमान में 3.50 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगने वाला 30 से 40 मिनट का समय घटकर केवल पांच से सात मिनट ही रह जाएगा। इस मार्ग पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे। महानगर के 17 प्रमुख तिराहों और चौराहों के जंक्शन इंप्रूवमेंट का कार्य 50 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

    17 चौराहे-तिराहे पर लगेगी ग्रिल, स्पीड ब्रेकर, 470 करोड़ रुपये से होंगे कार्य

    जन्मस्थान के पास महाविद्या कॉलोनी में पार्किंग विकसित होगी। चार एकड़ पर बसों के लिए ओपन पार्किंग विकसित की जाएगी। पार्किंग तक पहुंचने के लिए 12.50 मीटर चौड़ा दो लेन लिंक मार्ग बनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले मार्ग को जोड़ने के लिए 30 फीट चौड़े मार्ग का निर्माण तथा स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए 7.50-7.50 मीटर चौड़े दो कैरिज-वे और दोनों ओर दो-दो मीटर चौड़े फुटपाथ भी विकसित किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मथुरा में फरह-सौंख मार्ग होगा चौड़ा: 437 पेड़ कटेंगे, 35.62 KM लंबी सड़क के लिए 84 करोड़ ₹ आएगी लागत

    यह भी पढ़ें- 50 रुपये में आगरा से गोवर्धन जाएंगी 1100 बसें, मुड़िया मेला के श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज का प्लान तैयार