विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

50 रुपये में आगरा से गोवर्धन जाएंगी 1100 बसें, मुड़िया मेला के श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज का प्लान तैयार

Published: Mon, 20 Jul 2026 01:51 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2026 03:45 PM (IST)

मथुरा के गोवर्धन में 23 से 30 जुलाई तक चलने वाले मुड़िया मेले के लिए रोडवेज ने 1100 बसों का ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. मुड़िया मेला 23 से 30 जुलाई तक गोवर्धन में

  2. श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज की 1100 बसें उपलब्ध

  3. आगरा से गोवर्धन का किराया 50 रुपये निर्धारित

जागरण संवाददाता, आगरा। मथुरा के गोवर्धवन में सात दिन तक चलने वाले मुड़िया मेले में श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज द्वारा 1100 बसों को चलाया जा रहा है। आगरा से गोवर्धन आने-जाने का किराया 50 रुपये रखा गया है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बैठाने के लिए बसाें द्वारा जाम नहीं लगाया जाए, इसके लिए छह क्यूआरटी तैनात की जाएंगी।

गोवर्धन में 23 से 30 जुलाई मुड़िया मेला चलेगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालु मथुरा आएंगे। उनके आवागमन की सुविधा के लिए रोडवेज द्वारा 1100 बसों की व्यवस्था की गई है, जिसमें एक हजार का बसों का नियमित संचालन किया जाएगा। जबकि 100 बसों को आरक्षित रखा जाएगा, जिनका संचालन श्रद्धालुओं के दबाव को देखते हुए किया जाएगा। बसों पर 3,300 चालक-परिचालक तैनात रहेंगे।

23 से 30 जुलाई तक चलेगा मेला

मेले में व्यवस्थाओं के लिए 14 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों समेत 100 से अधिक लोगों को तैनात किया गया है। मुड़िया मेले का मुख्य दिन 29 जुलाई को है, इस दिन गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा करते हैं।

आगरा से गोवर्धन का 50 रुपये होगा किराया

क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा से गोवर्धन आने-जाने का किराया 50 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। मेले में बसों पर तैनात चालक-परिचालकों की काउंसलिंग करके उन्हें यात्रियाें से अच्छा व्यवहार करने के साथ ही वर्षा के दाैरान बसों को निर्धारित गति से अधिक तेज नहीं चलाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- रामपुर में SP अनिल कुमार सिंह ने लिया चार्ज, जौहर विवि पर कार्रवाई से पहले ट्रांसफर के काफी अहम मायने!

यहां तैनात रहेंगी क्यूआरटी

गोवर्धन में दो, अडींग, सौंख चेक पोस्ट, बाबा जय गुरुदेव और पार्किंग में एक-एक क्यूआरटी तैनात रहेंगी। जो कि बसों के चलते जाम नहीं लगे और आवागमन सुचारू रखने का काम करेंगी।

यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट हुआ फेल तो सांप से कटवाया: 11 महीने के प्यार में पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड में एक और खुलासा