Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में सुधरेगा यमुना नदी का हाल, कम क्षमताओं वाले बनेंगे 10 एसटीपी; काम हुआ शुरू

    By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:26 PM (IST)

    आगरा में यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 10 नए छोटे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण शुरू हो गया है, जबकि तीन बड़े एसटीपी तैयार होकर ...और पढ़ें

    एसटीपी की सांकेतिक तस्वीर।

    एसटीपी की सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। यमुना नदी में गंदा पानी सीधे न गिरे, इसके लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। जल निगम की नगरीय शाखा दो-दो एमएलडी के 10 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बना रही है। स्थलों के चयन के साथ ही इन सभी का निर्माण भी शुरू हो गया है। इस साल के अंत तक एसटीपी बनकर तैयार होंगे। दो एमएलडी के छोटे एसटीपी के अलावा तीन बड़े एसटीपी बनकर तैयार हो गए हैं।

    इसमें ताजगंज में 100 एमएलडी, पीलाखार में 35 और जगनपुर में 31 एमएलडी का एसटीपी शामिल है। 13 एसटीपी से हर दिन 166 एमएलडी गंदे पानी को शोधित किया जा सकेगा।

    शहर से हर दिन 400 एमएलडी गंदा पानी निकलता है। वर्तमान में 220 एमएलडी सीवेज का शोधन हो रहा है। बाकी सीधे यमुना नदी में गिर रहा है। जिसे देखते हुए डेढ़ साल पूर्व जल निगम, नगरीय शाखा ने 13 नए एसटीपी का प्रस्ताव तैयार किया था। नवंबर 2025 में सबसे पहले तीन बड़े एसटीपी पर कार्य शुरू हुआ था

    ताजगंज में 100 एमएलडी, पीलाखार में 35 और जगनपुर में 31 एमएलडी कार्य अप्रैल में पूरा हो गया फिर इन सभी तीन माह तक परीक्षण किए गए। परीक्षण पूरी तरह से सफल रहे। पीलाखार और जगनपुर एसटीपी शुरू हो चुके हैं। अब दो-दो एमएलडी के एसटीपी का निर्माण चल रहा है।

    386 एमएलडी सीवेज हर दिन होगा शोधित

    नए 13 एसटीपी शुरू होने से हर दिन 386 एमएलडी सीवेज शोधित होगा। वर्तमान में 220 एमएलडी के एसटीपी चालू हैं। नए एसटीपी की क्षमता 166 एमएलडी की है।

    प्रधानमंत्री करेंगे तीन एसटीपी का शुभारंभ

    धांधूपुरा ताजगंज में 100 एमएलडी का एसटीपी बनकर तैयार हो गया है। जल निगम की टीम ने एसटीपी के प्रारंभिक परीक्षण भी पूरे कर लिए हैं। इस सप्ताह यह एसटीपी शुरू होगा। कुछ यही स्थिति पीलाखार और जगनपुर एसटीपी की भी है। इन तीनों एसटीपी का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से लोकार्पण की तिथि मांगी गई है

    खबरें और भी

    इन क्षेत्रों में बनेंगे दो-दो एमएलडी के एसटीपी

    अरतौनी, कैलाश मंदिर, बाईंपुर, केके नगर, टीपी नगर, मऊ रोड, धार वाले बाबा, पीलीपोखर, इंद्रा मेमोरियल के पास, जालमा के पास।

    फैक्ट फाइल

    • 200 एमएलडी पुराने आधा दर्जन एसटीपी की क्षमता है
    • 144 एमएलडी नए 13 एसटीपी की क्षमता है
    • 375 करोड़ रुपये से नए एसटीपी बन रहे हैं
    • 400 एमएलडी सीवेज हर दिन यमुना नदी में गिरता है
    • 2 एमएलडी के 10 नए एसटीपी का कार्य चल रहा है

    - शहर में दो-दो एमएलडी के 10 एसटीपी बनेंगे। जल निगम की टीम ने एसटीपी पर कार्य शुरू कर दिया है। एसटीपी इसी साल बनकर तैयार होंगे।

    -

    मनीष बंसल, डीएम