विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: चालक को झपकी आने से पलटी बस, कानपुर के एक यात्री की मौत, 20 घायल

Published: Mon, 17 Aug 2026 09:08 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2026 12:19 PM (IST)

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार आधी रात एक निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें एक यात्री की मौत हो ...और पढ़ें

क्षतिग्रस्त बस।

क्षतिग्रस्त बस।

HighLights

  1. लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आधी रात बस दुर्घटनाग्रस्त हुई।

  2. चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराई।

  3. एक यात्री की मृत्यु, बीस लोग घायल हुए।

संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। लखनऊ एक्सप्रेसवे के 29 किलोमीटर पर रविवार की आधी रात बड़ा हादसा हो गया। कानपुर से गुरुग्राम जा रही निजी बस चालक को झपकी आने से डिवाइडर की पुलिया से टकराकर पलट गई। दुर्घटना से बस में सवार 60 यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस और उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के कर्मचारियों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

दुर्घटना में एक यात्री की मृत्यु हाे गई और 20 घायल हो गए, जिनमें गंभीर रूप से घायल सात लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। अन्य को फतेहाबाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस के अनुसार मृत यात्री 30 वर्ष के राहुल यादव है, वह कानपुर के जगदीशपुर के रहने वाले थे।

फतेहाबाद क्षेत्र में 29 किलोमीटर पर रविवार आधी रात दुर्घटना, सात लोग गंभीर घायल

दुर्घटना रात 1:50 बजे फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे 29 किमी पर हुई। निजी बस कानपुर से गुरुग्राम जा रही थी। जिसमें 60 यात्री थे। चालक रिंकू को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर की पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। उनमें चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों के सूचना देने पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन त्रिपाठी द्विवेदी और पुलिस मौके पर पहुंच गयी। आधा घंटे प्रयास के बाद क्रेन की मदद से बस को उठाकर उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया।

कानपुर से 60 यात्रियों को लेकर गुरुग्राम जा रही बस डिवाइडर की पुलिया से टकराई

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सात लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी रेफर किया गया। जहां गंभीर रूप से घायल कानपुर के जगदीशपुरा निवासी 30 वर्ष के राहुल यादव पुत्र जयनारायण की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से ओवरटेकिंग लेन में खड़ा कराया। हादसे के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात दो लेन में चलता रहा।

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्रियों को दूसरी बसों से रवाना किया गया। वहीं, बस की डिग्गी में सामान रखने वाले कुछ यात्री रुके रहे। 

यह भी पढ़ें- ‘कहां-कहां से आ गए थे, चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी.. अखिलेश यादव का जयन्त चौधरी पर तीखा हमला

ये हुए घायल

अरविंद (कानपुर नगर), भोले सिंह (नगीना कानपुर देहात), आदित्य प्रजापति (रावतपुर कानपुर), प्रशांत (बिठूर रोड कल्याणपुर कानपुर), दीपक सिंह (अलियापुर रूरा कानपुर), गुलिस्ता पत्नी मोहम्मद शमीम (रावतपुर कानपुर), सरवन कुमार (पनकी कानपुर), नेहा पुत्री सुनील कुमार (बादशाहपुर गुरुग्राम), राहुल पाल (कोयला नगर कानपुर), अनुराग द्विवेदी (पनकी कानपुर), श्यामलाल (नौशादा नरवल कानपुर), विवेक सिंह (अलियापुर रूरा कानपुर),अजय सिंह (अजीतमल औरैया), बबलू (बर्रा आठ कानपुर), देवेश (काकादेव कानपुर), राहुल प्रताप (घंटाघर कानपुर) एवं नंदन आदि हैं।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में फिर मानसून एक्टिव, 17 अगस्त से 47 जिलों में झमाझम बारिश; बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम