विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘कहां-कहां से आ गए थे, चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी.. अखिलेश यादव का जयन्त चौधरी पर तीखा हमला

Published: Mon, 17 Aug 2026 08:14 AM (IST)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी पर नाम लिए बिना सियासी ...और पढ़ें

UP Politics: अखिलेश यादव।

UP Politics: अखिलेश यादव।

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी पर परोक्ष रूप से हमला किया

  2. पुराने राजनीतिक सहयोगियों के साथ छोड़ने पर तंज कसा

  3. सपा-रालोद गठबंधन 2022 चुनाव के बाद अलग हो गया

राब्यू, जागरण, लखनऊ। UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी का नाम लिए बिना उन पर सियासी हमला किया है। इंटरनेट मीडिया पर दिए बयान में उन्होंने पुराने राजनीतिक सहयोगियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें राजनीति में आगे बढ़ाने के बावजूद उन्होंने साथ छोड़ दिया।

सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि ‘कहां-कहां से आ गए थे, चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी..।’ सपा अध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय आया है वह लगातार पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के मुद्दे को लेकर पार्टी का जनाधार मजबूत करने में जुटे हैं।

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। बाद में दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए। रालोद फिलहाल भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में फिर मानसून एक्टिव, 17 अगस्त से 47 जिलों में झमाझम बारिश; बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम

बहनों के समर्थन से वह ‘पीडीए’ की सरकार बनाएंगे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बहनों के समर्थन से वह ‘पीडीए’ की सरकार बनाएंगे। उन्होंने रविवार को इंटरनेट मीडिया के प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक युवती से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: IMD का देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन से कई रास्ते बाधित

इससे पहले लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीरांगना अवंती बाई लोधी की 196 वीं जयंती पर आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने पर गोमती रीवर फ्रंट पर अवंती बाई लोधी की सोने की प्रतिमा लगाई जाएगी।