Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा: सड़क के अंदर समा गया पूरा ऑटो, रोड पर भरे पानी के बीच निकल रहा था, पांच सवारियां भी डूबीं

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:06 PM (IST)

    आगरा के नगला बिहारी में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क के गड्ढे में पानी भरने से एक ऑटो सवारियों समेत समा गया। स्थानीय लोगों ने चालक और तीन सवारियों को ...और पढ़ें

    सड़क पर हुए गड्ढे में डूबे ऑटो की तलाश करती जेसीबी।

    सड़क पर हुए गड्ढे में डूबे ऑटो की तलाश करती जेसीबी।

    HighLights

    1. जलभराव और सड़क धंसने के कारण हुआ हादसा।

    2. स्थानीय लोगों ने चालक और तीन सवारियों को बचाया।

    जागरण संवाददाता, आगरा। इन दिनों सवाल एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे हैं। एक्सप्रेसवे को छोड़िए शहर की अंदरूनी सड़कें भी सुरक्षित नहीं। एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी में सीवर लाइन डालने को खोदी गयी सड़क के गड्ढे में शुक्रवार की शाम को ऑटो सवारियों समेत समा गया। पानी के तेज बहाव में बही छात्रा ने झाड़ी पकड़कर खुद बचाया।

    मौके पर क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह चालक समेत चार तीन सवारियों को बाहर निकाला। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक डा. धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंच गए।

    घटना शुक्रवार की शाम सवा पांच बजे की है। टेढी बगिया निवासी छात्रा राधा अपनी सहेली सोनिया के साथ प्रकाश नगर से आनलाइन कोचिंग करके लौट रही थीं। प्रकाश नगर से आटो में सवार हुईं, उसमें दो सवारियां पहले से थीं। प्रकाश नगर रेलवे पुल के नीचे जलभराव के चलते आटाे चालक नगला बिहारी रेलवे लाइन किनारो होकर आ रहा था। यहां पर सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गयी है

    सीवर लाइन के पाइप डालने के बाद अभी गिट्टी और मिट्टी नहीं डाली गयी है। कई दिन से हो रही वर्षा के चलते मिट्टी धंस गयी है। चालक को गड्डे होने का अनुमान नहीं था। वहां से निकलते समय पूरा आटो सवारियों समेत पानी में समा गया। यह देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े

    बताते हैं कि छात्रा राधा आटो से निकलकर पानी के बहाव में नाले की ओर जाने लगी। उसने किनारे लगी झाड़ी पकड़कर खुद को किसी तरह बचाया। इसके बाद सहेली सोनिया को सकुशल बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे लोगों ने आटो चालक समेत डूबी सवारियों को बाहर निकाला।

    खबरें और भी

    छात्रा शिवानी समेत तीन सवारियों को प्राथमिक उपवार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया कि सभी सवारियों को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी रेफर किया गया है।