Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को घेरा, गर्लफ्रेंड को छोड़कर भागा सरगना

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:00 AM (IST)

    लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह को घेरा, लेकिन सरगना अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर भाग निकला। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने वाहन चोर को घेरा।

    2. चोर अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर कार से भागा।

    3. गर्लफ्रेंड से पूछताछ में गैंग की जानकारी मिली।

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर से लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले वाहन चोर गिरोह शुक्रवार दोपहर लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घिर गया। पुलिस की घेराबंदी देखकर वाहन चोर गिरोह के सदस्य ने पहले 500 मीटर तक गाड़ी बैक गियर में दौड़ाई।

    इसके बाद कार में अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर दूसरी ओर रोड पर छलांग लगा दी। वहां से वह भाग गया। कार में मिली वाहन चोर की गर्लफ्रेंड से पूछताछ में पुलिस को बड़े गिरोह की जानकारी मिली है। इसके बाद पुलिस की टीमें गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी के प्रयास कर रही हैं।

    लोहामंडी क्षेत्र की जयपुर हाउस कॉलोनी से करीब पंद्रह दिन पहले एक कार चोरी हुई थी। इससे पहले कमला नगर से गाड़ी चोरी हुई थी। छानबीन में पुलिस को पता चला कि वारदातों को एक ही गैंग कर रहा है। पुलिस की टीमें गैंग की तलाश में जुट गईं। शुक्रवार को पुलिस को खबर मिली कि गैंग लखनऊ एक्सप्रेस वे से गुजर रहा था।

    डौकी क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी की। वाहन चोर गाड़ी से एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद की ओर बढ़ गया। फतेहाबाद टोल प्लाजा पर पुलिस लगा दी गई। टोलकर्मियों ने बैरियर गिरा दिए। इसके बाद पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग करने लगे। इससे वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

    कार सवार वाहर चोर गैंग का सरगना अपने एक साथी और एक महिला मित्र के साथ था। उसने पुलिस काे देखकर कार बैक गियर में दौड़ा दी। करीब 500 मीटर तक वह बैक में कार चलाता रहा। इसके बाद टर्न लेकर कार को कई किलोमीटर तक गलत दिशा में चलाता रहा। पुलिस टीम पीछा करती रही।

    खबरें और भी

    सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने फायर करके वाहर चोर की कार के पहिये को पंक्चर कर दिया। इसके बाद भी कार को चलाता रहा। रमाडा कट पर चोर कार खड़ी करके भाग गया। कार में पुलिस का एक युवती मिली। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो जानकारी हुई कि वाहन चोर गिरोह का सरगना मथुरा से उसके साथ लौट रहा था।

    डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हरदोई का अभिषेक वाजपेयी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मथुरा होते हुए जा रहा है। इस पर घेराबंदी की गई। मगर, वो भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

    यह भी पढ़ें- ताजमहल के साथ अब 'शिव लोक' भी देखेंगे पर्यटक, आगरा को सीएम योगी की बड़ी सौगात; प्रवेश द्वार पर बनेगा भव्य नंदी द्वार