यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगर आप सिटी बसों से सफर करते हैं तो परेशानी के लिए हो जाएं तैयार, छह-सात मई को महज 24 गाड़ियां, ऑटो का किराया बढ़ाया तो कार्रवाई
आगरा में तीसरे चरण का मतदान है। छह और सात मई को सिटी बसों के लिए करना होगा इंतजार। छह मई को सिटी बसों की संख्या कम होने का फायदा ई-रिक्शा ऑटो चालक रिक ...और पढ़ें

HighLights
- छह मई की सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक महज 24 बसों का होगा संचालन
- सात मई की दोपहर बाद से लेकर रात तक होगी दिक्कत
जागरण संवाददाता, आगरा। अगर आप सिटी बसों से सफर करते हैं तो छह और सात मई को लंबा इंतजार करना होगा। 20 से 30 मिनट के अंतराल में बसें मिलेंगी। वहीं शहर के कुछ रूटों में संभव है कि बसों का संचालन न हो। इसी तरह से रोडवेज बसों से सफर करने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। छह मई को सिटी बसों की सबसे अधिक दिक्कत सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक और सात मई को दोपहर बाद से लेकर रात तक रहेगी।
सौ इलेक्ट्रिक बसों का होता है संचालन
शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होता है। यह सभी बसें सुबह पांच से रात 11 बजे तक चलती हैं। फाउंड्री नगर डिपो से बसों का संचालन होता है। छह मई की सुबह पांच बजे 75 सिटी बसें कोठी मीना बाजार मैदान में पहुंचेंगी। 125 रोडवेज बसें होंगी। 75 रोडवेज बसें अर्द्ध सैनिक बल को दी गई हैं। अगर सिटी बसों की बात की जाए तो हर दिन 20 हजार यात्री सफर करते हैं। सबसे अधिक 65 सिटी बसें एमजी रोड से होकर चलती हैं।
प्रभारी अधिकारी, सिटी बस अभय सिंह ने बताया कि 25 बसें एमजी रोड सहित अन्य रोड पर चलेंगी। कोठी मीना बाजार मैदान से मंडी समिति खेरागढ़ के लिए 75 सिटी बसें चलेंगी। यह बसें सुबह दस बजे तक वापस आएंगी फिर फाउंड्री नगर में चार्जिंग के लिए जाएंगी। दोपहर 12 बजे बसों का संचालन सामान्य होगा। इसी तरह से सात मई को थोड़ी दिक्कत रहेगी।
मतदाता सूची में होगा नाम, तभी कर सकेंगे मतदान
अगर आपका नाम मतदाता सूची में होगा। तभी सात मई को मतदान कर सकेंगे। अगर सूची में नाम नहीं है तो आप बूथ न जाएं तो अच्छा है। जिले में 35.67 लाख मतदाता हैं। सभी मतदाताओं को पर्ची और गाइड का वितरण किया जा रहा है। पहली बार पर्ची में क्यूआर कोड भी दिया गया है।
खबरें और भी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि सात मई को अवकाश रहेगा। हर कोई मतदान करे, इसलिए यह कदम उठाया गया है। वहीं छह मई की शाम छह बजे से लेकर सात मई की शाम छह बजे तक जिलेभर की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। अगर शराब की दुकानें खुलते हुए पाई जाती है तो संचालक को दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
वाहन न पहुंचा तो दर्ज होगा मुकदमा
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लिए 2468 वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें 1471 हल्के वाहन और 997 बसें शामिल हैं। शुक्रवार को जीआइसी मैदान में हल्के वाहनों को लेकर चालकों को पहुंचना था लेकिन बड़ी संख्या में चालक नहीं पहुंचे हैं। प्रभारी अधिकारी वेद सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे चालकों को वाहनों को लेकर डायट परिसर में अनिवार्य रूप से पहुंचना है।
अनुपस्थित रहने वाले वाहन चालकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं सभी बसें और ट्रक गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड और मंडी समिति खेरागढ़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि पहली बार दो स्थलों से पोलिंग पार्टियां छह मई को रवाना होंगी। उधर, चुनाव में निजी वाहन भी लगाए गए हैं। शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में लोग निजी वाहन को चुनावी ड्यूटी से हटवाने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने किसी भी तरीके की मदद करने से इन्कार कर दिया।