Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CNG पहले भरवाने को लेकर हुआ विवाद, आगरा में पंप पर पीट दिया पार्षद, हमलावर बोले...पहले हटाओ भाजपा का झंडा

    By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 16 Jul 2026 10:40 PM (IST)

    आगरा के ताजगंज में सीएनजी पंप पर पहले गैस भरवाने को लेकर हुए विवाद में नामित पार्षद जितेंद्र कुमार सविता और उनके साथी कंचन राजपूत घायल हो गए। हमलावरों ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। ताजगंज के सीएनजी पंप पर पहले गैस डलवाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में नामित पार्षद जितेंद्र कुमार सविता के अलावा उनके साथी कंचन राजपूत घायल हो गए।

    बड़ा उर्खरा निवासी जितेंद्र सविता ने ताजगंज थाने में दर्ज मुकदमे में कहा है कि सोमवार रात 10:30 बजे वह अपने साथी कंचन राजपूत के साथ ताज नगरी फेज-2 स्थित सीएनजी पंप पर गाड़ी में गैस भरवाने आए थे। उनका कहना है कि लाइन में लगकर उन्होंने अपनी बारी का इंतजार किया। जब उनका नंबर आया तो पंप कर्मचारी ने गैस डालने से इन्कार कर दिया।

    आरोप है कि कर्मचारी ने अभद्रता करते हुए गाड़ी को वहां से हटाने के लिए कहा। उन्होंने विरोध दर्ज कराया तो कर्मचारी ने अपने साथी सुपरवाइजर ब्रजेश यादव को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि ब्रजेश यादव ने अपने परिचित की गाड़ी जबरन उनकी गाड़ी से आगे लगवा दी। इससे उनकी कार में स्क्रेच भी आए। धमकी दी कि पहले गैस डलवानी है तो भाजपा पार्टी का गाड़ी से झंडा हटाओ

    मारपीट में पार्षद की कोहनी की हड्डी टूट गई और कंचन की उल्टे हाथ की छोटी उंगली में फ्रेक्चर आया है। पीड़ित ने नामजद आरोपितों के साथ ही 12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ताजगंज नीरज शर्मा ने बताया सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।