विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में फर्जी आईडी बनाकर 30 लाख रुपये की साइबर ठगी, आरटीजीएस से ट्रांसफर कराई रकम

Published: Sun, 23 Aug 2026 01:21 PM (IST)

आगरा में साइबर अपराधियों ने फर्जी व्हाट्सएप आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग कर एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. आगरा में फर्जी व्हाट्सएप आईडी से 30 लाख की ठगी।

  2. साइबर अपराधियों ने आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर की।

  3. पीड़ित रजत शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, आगरा। साइबर अपराधियों ने वाट्सएप पर फर्जी आइडी और मोबाइल नंबर से 30 लाख रुपये ठग लिए। साइबर अपराधियों ने पीड़ित के नाम से आईडी बनाकर रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सदर क्षेत्र के शहीद नगर निवासी रजत शर्मा ने पुलिस को बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके नाम से आईडी बनाई। इसके लिए एक मोबाइल नंबर का प्रयोग किया।

उक्त नंबर के माध्यम से वाट्सएप पर संपर्क करके उनके खाते से 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। यह रकम आरटीजीएस के माध्यम से जय दुर्गा इंटरप्राइजेज के बैंक आफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर की गई थी। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर आनलाइन शिकायत की थी।

डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस फर्म के खाते में रकम जमा कराई गई है, वह किसका है, यह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- आगरा में बंद कमरे में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने छापा मारकर 11 लोगों को किया गिरफ्तार