Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में कोरोना का दूसरा केस, SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती वृद्धा की बहू भी निकली संक्रमित

    By Ajay Dubey Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:21 PM (IST)

    एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि उनकी तीमारदार पुत्रवधू संक्रमित मिली हैं। पुत्रवधू को होम आइसोलेट किया ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। कोरोना जैसे लक्षण के साथ एसएन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला मरीज की सोमवार को जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, तीमारदार पुत्रवधू में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।

    छीपीटोला की रहने वाली 77 वर्ष की महिला मरीज को कई दिनों से खांसी और सांस लेने में परेशानी होने पर हरीपर्वत क्षेत्र के निजी अस्पताल से रविवार रात को एसएन में शिफ्ट किया गया था। कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर इमरजेंसी में आइसोलेशन वार्ड में आक्सीजन सपोर्ट पर इलाज चल रहा है

    वहीं, मरीज के साथ ही तीमारदार 54 वर्ष की पुत्रवधू सहित सात नमूने लिए गए थे। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग महिला मरीज की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीमारदार पुत्रवधू की कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव है लेकिन कोई लक्षण नहीं हैं। घर पर आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।