प्रेमिका से मिलने बागपत से आया प्रेमी, ससुराल वालों ने पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस वाले भी चुपचाप देखते रहे
आगरा के फतेहाबाद में प्रेमिका से मिलने आए युवक को उसके ससुराल वालों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी पिटाई जारी रह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
HighLights
बागपत का युवक प्रेमिका से मिलने फतेहाबाद आया।
ससुराल वालों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा।
संवाद सूत्र , फतेहाबाद (आगरा)। थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर मारपीट की।
आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी पिटाई जारी रही। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी गांव बदरका थाना छपरौली, जिला बागपत को उसकी प्रेमिका (निवासी थाना फतेहाबाद क्षेत्र) ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था।
अजय अपने साथी सुखदेव पुत्र कामराज के साथ कार से रविवार को प्रेमिका के ससुराल पहुंचा। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों को युवक के आने की भनक लग गई। आरोप है कि उन्होंने अजय को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की।
घटना की सूचना सुखदेव ने डायल 112 पर दी। सुखदेव का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन इसके बावजूद आरोपितों ने अजय और उसके साथ मारपीट जारी रखी। बाद में पुलिस ने किसी तरह घायल को छुड़ाकर सीएचसी में भर्ती कराया।
चार साल पहले फेसबुक पर हुआ था प्रेम संबंध
घायल अजय कुमार ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले उसकी और युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। युवक का कहना है कि प्रेमिका ने ही उसे फोन कर बुलाया था।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।