Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरात में युवती पर तंज कसने से हुआ जबरदस्त बवाल, आगरा में घराती-बराती भिड़े; चार घायल

    By Munna Lal Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 20 Apr 2026 08:15 PM (GMT+05:30)

    आगरा के सिकरारा गांव में एक शादी समारोह में उस समय विवाद हो गया जब एक युवती पर तंज कसा गया, जिसके बाद घराती और बराती आपस में भिड़ गए। इस घटना में चार ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. युवती पर तंज कसने से शुरू हुआ विवाद।

    2. विवाद में घराती और बराती आपस में भिड़े।

    संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। गांव सिकरारा में रविवार रात एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब बरात में आई एक युवती पर तंज कसने को लेकर घराती और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें बरात पक्ष का एक व्यक्ति और युवती भी शामिल हैं।

    गांव सिकरारा निवासी कालीचरन पुत्र तेजसिंह की पुत्री की शादी थी, जिसमें बरात बिचौला बासोनी से आई थी। दरवाजे की रस्म के बाद बराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव के एक युवक ने कैमरामैन के साथ मिलकर बरात में आई एक युवती का एकल फोटो खींच लिया।

    जब इस बात की जानकारी बरात पक्ष को हुई तो उन्होंने तुरंत फोटो डिलीट करवा दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती पर पानी फेंक दिया और जब वह पंडाल से बाहर निकल रही थी, तो उस पर तंज कसने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।


    मारपीट में बरात पक्ष से रामप्रकाश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी बिचौला बासोनी और संबंधित युवती घायल हो गए। वहीं घराती पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है । इंस्पेक्टर तरुण धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

    खबरें और भी