ताजमहल के पूर्वी गेट पर हैंडीक्राफ्ट शोरूम में लगी भीषण आग, लपटें और धुआं देख दौड़े सुरक्षाकर्मी
आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास एक हैंडीक्राफ्ट शोरूम और मलपुरा के धनौली में गत्ते के गोदाम में भीषण आग लग गई। दोनों घटनाओं में शॉर्ट सर्किट को आ ...और पढ़ें

मलपुरा में गत्ते के गोदाम में लगी आग के बाद मलबा हटाने में जुटे लोग।
HighLights
मलपुरा के धनौली में गत्ते के गोदाम में भीषण अग्निकांड।
दोनों आग की घटनाओं का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया।
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल के पूर्वी गेट पर बुधवार की आधी रात को हैंडीक्राफ्ट शोरूम से लपटें और धुंआ उठता देख वहां तैनात सुरक्षाकर्मी दाैड़ पड़े। ताजमहल के गेट से 100 मीटर से भी दूरी होने के चलते सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए। कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास करते रहे। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग को काबू कर लिया।
वहीं, मलपुरा के धनौली स्थित मुल्ला की प्याऊ पर बुधवार की रात ढाई बजे गत्ते के गोदाम में भीषण आग लग गयी। विकराल लपटों से गोदाम के आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची चार दमकलों ने एक घंटे प्रयास के बाद आग काे काबू में किया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
घटना बुधवार की रात सवा बजे की है। ताज पूर्वी गेट से 100 मीटर की दूरी पर एक हैंडीक्राफ्ट के शोरूम से धुंआ निकलता देख वहां तैनात सुरक्षाकर्मी सतर्क हाे गए। उन्होंने शोरूम को घेर लिया और धुंआ उठने का पता लगाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर बैरियर पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। तत्परता दिखाते हुए कंट्रोल रूम में सूचना देकर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
दमकलकर्मियों ने शोरूम के शटर को खोला तो आग काफी फैल चुकी थी। आसपास की अन्य शोरूम तक पहुंचने से पहले समय रहते काबू कर लिया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि शोरूम ताजगंज निवासी रोहित कुमार का है। आग लगने कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
खबरें और भी
वहीं, मुल्ला की प्याऊ में श्री भगवान धारिया का गत्ते का गोदाम है। बुधवार की रात लगभग ढाई बजे गोदाम से लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गोदाम मालिक भी मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने आग को अपने स्तर से काबू करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। गोदाम में गत्ते का कार्टन होने के चलते लपटों ने विकराल रूप ले लिया।
जिससे आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड की चार दमकलों ने एक घंटे प्रयास के बाद आग को काबू किया। इसके बावजूद सुबह तक रह-रहकर आग सुलगती रही। अग्निकांड का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। आग में लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।