खेतों में घूमते मगरमच्छ ने खूब छकाया, चार दिन बाद आया पकड़; रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा
आगरा के बाह क्षेत्र के चांगौली गांव में एक मगरमच्छ ने ग्रामीणों और वन विभाग को चार दिन तक खूब छकाया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्य ...और पढ़ें

चंबल नदी के कैंजरा घाट पर छोड़ा गया मगरमच्छ।
HighLights
चार दिन से तालाब क्षेत्र में घूम रहा था मगरमच्छ।
वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंबल अभयारण्य में छोड़ा।
जागरण संवाददाता, आगरा। एक मगरमच्छ ने ग्रामीणों और वन विभाग की टीम को खूब छकाया। चार दिन से तालाब क्षेत्र के निकट एक मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। हालांकि वन विभाग को स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि वीडियो किस क्षेत्र का है?
वन विभाग को बाह के चांगौली गांव स्थित तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना सुबह करीब 9:30 बजे करीब मिली। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बताया कि मगरमच्छ तालाब से बाहर निकलकर खेत की ओर बढ़ रहा है। सूचना पर प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार ने बाह रेंज की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।
क्षेत्रीय वन अधिकारी बाह अमित कुमार की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मगरमच्छ के लगातार स्थान बदलने के कारण उसे पकड़ना अधिक चुनौतीपूर्ण रहा।
कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के केंजरा घाट में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वन दरोगा शिवम यादव, अमन चौधरी, वनरक्षक विमल द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।