Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैरिज होम में पुलिस के संग पहुंची पत्नी, पिछले दरवाजे से भाग निकला दूल्हा, दूसरी शादी के बसाए था अरमान

    By Pawan Kumar Pathak Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 02 May 2026 06:52 PM (IST)

    आगरा के एत्मादपुर में एक मैरिज होम में दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस के साथ पहुंच गई, जिससे उसकी दूसरी शादी रुक गई। दूल्हा मौके से फरार हो गया, जिसके बाद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस के साथ मैरिज होम पहुंची।

    2. दुल्हन का विवाह उसकी बड़ी बहन के देवर से हुआ।

    संवाद सूत्र, एत्मादपुर (आगरा)। मैरिज होम में चल रहे विवाह समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दूल्हे की पत्नी पुलिस और परिजनों के साथ पहुंची। पत्नी को देख दूल्हा मैरिज होम के पिछले दरवाजे से फरार हो गया।

    पुलिस ने मौके से दूल्हे के भाई और पिता को हिरासत में ले लिया। रात डेढ़ बजे थाना पुलिस की मौजूदगी में आपसी सुलह समझौता होने पर शनिवार सुबह दुल्हन का विवाह उसकी बड़ी बहन के देवर संग करा दिया गया। शुक्रवार रात्रि कस्बे के बरहन रोड स्थित एक मैरिज होम का है।

    मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव की 29 वर्षीय पीड़िता को सुबह नोएडा में सूचना मिली कि उसका पति जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू पुत्र रामनरेश हाल निवासी स्टेशन रोड, मंगलम सिटी काॅलोनी टूंडला दूसरी शादी करने के लिए बारात लेकर जा रहा है।

    वह नोएडा से अपने पिता और परिजनों संग पति जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के टूंडला स्थित घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। टूंडला थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने जीतू का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। देर शाम उसकी लोकेशन एत्मादपुर में मिली।

    खबरें और भी

    इस पर पीड़ित महिला ने परिजनों के रात नौ बजे दुर्गा मैरिज होम में बारात आने का पता चल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस वक्त लगुन-सगाई की रस्में पूरी हो चुकी थीं। घोड़ी और बैंड-बाजे वाले बारात चढ़ाई को तैयार खड़े थे। घराती-रिश्तेदारों की दावत चल रही थी।

    लेकिन महिला के पहुंचने पर कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दूल्हा मैरिज होम के पिछले दरवाजे से भाग गया। पुलिस ने मौके से दूल्हे के तीन परिजनों को हिरासत में ले लिया। विवाह समारोह में खलल पड़ने पर दुल्हन पक्ष सकते में आ गया।

    लेकिन धोखेबाज दुल्हा का सच सभी के सामने आ गया। सभी थाना पहुंचे तो पुलिस ने एक-एक पक्ष से पूछताछ की। इसके बाद देर रात दुल्हन पक्ष के सभी मैरिज होम आ गए।

    वही दुल्हन की बड़ी बहन की ससुराल नगला नत्थू का बुर्ज (छलेसर) जाकर रिश्ते की बात बनने पर शनिवार सुबह बैंड-बाजे संग घुड़चढ़ी की रस्म पूरी होने पर उसके देवर के साथ दुल्हन ने सात फेरे ले लिए। वही इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया को दोनों पक्षो में आपसी समझौता हो गया है ।