Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा: सावन का दूसरा सोमवार, रविवार शाम से ही भारी वाहनों का प्रवेश बंद; बल्केश्वर मेले के लिए तय हुआ रूट प्लान

    By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:46 PM (IST)

    आगरा में सावन के दूसरे सोमवार और बल्केश्वर मेले के लिए यातायात पुलिस ने विस्तृत मार्ग परिवर्तन योजना जारी की है। रविवार शाम से ही भारी वाहनों का प्रवे ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों राजेश्वर महादेव, बल्केश्वर महादेव, रावली महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, कैलाश महादेव एवं मनःकामेश्वर महादेव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। रविवार शाम से ही हजारों श्रद्धाुल नगर परिक्रमा के लिए सड़काें पर होंगे। सोमवार को बल्केश्वर में मेला है।

    जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने नौ अगस्त की शाम चार बजे से सोमवार को कार्यक्रम की समाप्ति तक बाहरी और आंतरिक मार्ग परिवर्तन किया है। इस दाैरान राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाइपास से कुबेरपुर कट के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा

    पूर्व में जारी सभी नो-एंट्री पास व अनुमति पत्र निरस्त माने जाएंगे। दिल्ली व मथुरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मथुरा पुलिस द्वारा टाउनशिप चौराहा (रिफ़ाइनरी) से गोकुल बैराज व उत्तरी बाइपास होकर यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ मोड़ा जाएगा।

    फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे लेंगे। मथुरा से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन रैपुरा जाट, दक्षिणी बाइपास, रोहता नहर, दिगनेर मार्ग और इनर रिंग रोड से होकर गुजरेंगे।

    बाहरी मार्ग परिवर्तन

    • ग्वालियर से हाथरस,फिरोजाबाद व एटा जाने वाले वाहन रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, तोरा, रमाडा व इनर रिंग रोड से कुबेरपुर एवं एत्मादपुर होकर जाएंगे।
    • जयपुर से आने वाले वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाइपास, ग्राम बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया व इनर रिंग रोड से जाएंगे।
    • हाथरस व जलेसर (एटा) की ओर से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन खंदौली, मुड़ी चौराहा व एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे।

    शहर के अंदर मार्ग परिवर्तन

    • वाटरवर्क्स चौराहा से जीवनी मंडी मार्ग, गधापाडा से जीवनी मंडी, तथा पालीवाल पार्क से जीवनी मंडी की तरफ की कोई वाहन नहीं जाएगा।
    • छीपीटोला से एसबीआइ तिराहा, पीडब्ल्यूडी, साईं की तकिया से रावली मंदिर, तथा कलक्ट्रेट तिराहा से तहसील चौराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
    • तहसील चौराहा से भोगीपुरा, भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तथा रामनगर की पुलिया से मारुति एस्टेट, शंकरगढ़ की पुलिया की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
    • बोदला से सिकंदरा मार्ग, कारगिल पेट्रोल पंप से सिकंदरा तिराहा तथा कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
    • 100 फुटा मोड़ (शमशाबाद रोड) से राजपुर चुंगी, फूल सैय्यद चौराहा तक तथा सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहे से बालूगंज चौकी के मध्य के कोई वाहन नहीं चलेगा।

    हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

    • आगरा से मथुरा जाने वाले हल्के वाहन: गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी से भावना टावर, पानी की टंकी तिराहा, करकुंज चौराहा, कारगिल पेट्रोल पंप, पश्चिमपुरी चौराहा, शास्त्रीपुरम आरओबी से एनएच-19 पर निकलेंगे।
    • मथुरा से आगरा,फिरोजाबाद जाने वाले हल्के वाहन: फल मंडी सिकंदरा अंडरपास से यू-टर्न लेकर आशाराम बापू आश्रम के सामने रेलवे ओवरब्रिज से यूपीएसआईडीसी मार्ग, करकुंज चौराहा, मदिया कटरा से आरबीएस व हरीपर्वत चौराहा होकर भगवान टाकीज जाएंगे।

    श्रद्धालुओं का परिक्रमा मार्ग

    • आरंभ बिंदु: राजपुर चुंगी तिराहा, फूल सैय्यद चौराहा, सुभाष चन्द्र बोस मूर्ति चौराहा (माल रोड),कमिश्नर आवास,बालूगंज पुलिस चौकी,बालूगंज चौराहा, छीपीटोला चौराहा, एसबीआई तिराहा और रावली महादेव मंदिर।
    • मध्य भाग: कलक्ट्रेट तिराहा,तहसील चौराहा,रूई की मण्डी, भोगीपुरा, पृथ्वीनाथ फाटक, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, शंकरगढ़ की पुलिया, रामनगर की पुलिया, मारुति एस्टेट चौराहा, बोदला चौराहा, ईंट की मंडी, कारगिल पेट्रोल पंप, सिकंदरा तिराहा, फल व सब्जी मण्डी अंडरपास, कैलाश मोड़ से कैलाश महादेव मंदिर।
    • अंतिम चरण: सिकन्दरा तिराहा, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज, सुल्तानगंज की पुलिया, मुगल रोड, बल्केश्वर महादेव मंदिर, बल्केश्वर रोड, वाटरवर्क्स चौराहा, जीवनी मंडी चौराहा, बेलनगंज, मनःकामेश्वर महादेव मंदिर, हाथीघाट, शमशान घाट चौरा, विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी, ताजव्यू तिराहा, मुगल पुलिया, गोबर चौकी।

    आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 9554457886 पर संपर्क करें

    अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अलका सिंह ने बताया कि मार्ग परिवर्तन की अवधि के दौरान एंबुलेंस, फायर सर्विस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों को बिना किसी बाधा के सकुशल निकाला जाएगा। किसी भी सहायता, शिकायत या आपात स्थिति के लिए यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9554457886 पर संपर्क कर सकते हैं।

    खबरें और भी