Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में 24 घंटे में दूसरी ऑनर किलिंग, पिता ने गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:37 PM (IST)

    आगरा में 24 घंटे के भीतर दूसरी ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने अपनी गर्भवती बेटी को चंबल नदी में डुबोकर मार डाला। दक्षिण दिल्ली निवा ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. आगरा में 24 घंटे में दूसरी ऑनर किलिंग की घटना।

    2. पिता ने गर्भवती बेटी को चंबल नदी में डुबोकर मारा।

    जागरण संवाददाता, आगरा। एक बेटी की हत्या में बाप जेल गया। इसके 24 घंटे भी पूरे नहीं हो पाए थे कि दूसरी युवती के पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। दोनों ही मामले ऑनर किलिंग से जुड़े हैं। बाह क्षेत्र के मामले हैं। पिता ने झूठी आन की खातिर बेटी का कत्ल कर शव चंबल नदी में बहा दिया है।

    आगरा में एक और ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली निवासी पिता लखपत ने 18 वर्ष की अविवाहित गर्भवती बेटी खुशाी को 29 जुलाई को पैतृक गांव बासौनी लाकर चंबल में डुबो कर मार दिया। दिल्ली मे तिगड़ी थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। वहां बस्ती वालों को शक हो गया। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में पिता ने दामाद के साथ मिलकर बेटी को चंबल में डुबोकर मारना स्वीकार कर लिया।

    हत्यारोपित पिता को रिमांड पर लेकर आगरा आई। इसके बाद से दिल्ली पुलिस मंगलवार को गोताखोरों की मदद से चंबल में युवती का शव तलाशने का अभियान शुरू किया है।