Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होटल के कमरे में प्रेमी के साथ लिपटी मिली पत्नी, एक साल से लगा था पति पीछे; आगरा में हुआ जमकर हंगामा

    By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 13 Jul 2026 10:54 PM (IST)

    आगरा के दयालबाग स्थित एक होटल में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। होटल और थाने में हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौ ...और पढ़ें

    AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा का एक मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। दयालबाग के एक होटल के कमरे में सोमवार दोपहर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। दोनों पक्षों ने होटल में जमकर हंगामा किया। दोनों पक्ष आपस में लड़ते झगड़ते थाने पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और वह बिना कार्रवाई किए चले गए।

    कमला नगर में रहने वाले चांदी कारोबारी ने पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी की थी। महिला की भी ये दूसरी शादी है। दोनों के बीच एक बेटी है। सोमवार दोपहर पति ने न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग रोड स्थित होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस पर दोनों पक्षों ने हाथापाई करते हुए जमकर हंगामा किया। झगड़ा करते हुए दोनों पक्ष न्यू आगरा थाने पहुंचे

    पति ने बताया कि पत्नी घर में आए दिन क्लेश करती है। कई बार घरेलू हिंसा की शिकायत पत्नी की ओर से की जा चुकी है। फेसबुक के जरिए पत्नी का एक युवक से संबंध हो गए थे। एक साल से वह दोनों को एक साथ पकड़ने की फिराक में थे। सोमवार को पत्नी स्कूटी लेकर बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं। पीछा करते हुए पति होटल तक पहुंच गए।

    न्यू आगरा थाने में अन्य स्वजन के समझाने पर दोनों के बीच समझौता हो गया। बिना शिकायत के पति-पत्नी वापस लौट गए। हंगामे के वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए हैं। थानाध्यक्ष न्यू आगरा निशामक त्यागी ने बताया दोनों पक्षों ने शिकायत नहीं की है।

    खबरें और भी