Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कातिल पत्नी रूबी आगरा जेल में बेचैन! जागकर काटी रात, खीर में नींद की गोलियां देकर मारा; फिर बाथरूम में दबाई थी लाश

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 03:17 PM (IST)

    पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने वाली रूबी शर्मा को जेल भेज दिया गया है। उसने जेल की बैरक में पूरी रात जागकर गुजारी और साथी महिला बंदियों ने उस ...और पढ़ें

    फाइल।

    फाइल।

    HighLights

    1. रूबी ने पति को खीर में नींद की गोलियां देकर मारा

    2. शव को बाथरूम में दफनाकर फर्श पक्का करा दिया था

    3. जेल में रूबी ने पूरी रात जागकर रोते हुए गुजारी

    जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा के दहतोरा में डेढ़ महीने पूर्व पति की हत्या करके शव को बाथरूम में दफन करने वाली रूबी को पुलिस ने शनिवार जेल भेज दिया था। उसने बैरक में पूरी रात जागकर गुजारी। रविवार सुबह साथी महिला बंदियों ने उसे रोता देखा तो संभाला। अपने साथ नाश्ते की लाइन में लगाया।

    खीर में नींद की गोलियां देकर मार दिया था पति

    सिकंदरा के दहतोरा निवासी रूबी शर्मा ने 17 मई की रात को पति को खीर में नींद की 16 गोलियां देकर मार दिया था। अपनी सास और दोनों बेटियों को बहाने से जेठ के घर भेज दिया था। शव को बाथरूम का फर्श खोदने के बाद उस पर मिट्टी डालकर दबा दिया था। राजमिस्त्री को बुलाकर फर्श को पक्का करा दिया था।

    थाने में रोती रही, फिर जेल में भी उसका वही हाल रहा

    शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए रूबी को गिरफ्तार किया था। वह थाने में रोती रही, जेल भेजने के बाद भी उसका वही हाल था। सूत्रों के अनुसार रूबी ने जेल की बैरक में पूरी रात जागकर गुजारी।

    बीच-बीच में वह रोती भी रही, रविवार सुबह महिला बंदियों ने उसे किसी तरह शांत कराया। उसे अपने साथ सुबह नाश्ते की लाइन में लगाया। दोपहर बाद वह कुछ सामान्य हो सकी।

    यह भी पढ़ें- आगरा में कातिल पत्नी का कबूलनामा: बोली- छोड़ देती तो जेल से भी बदतर होती जिंदगी, 16 साल से सह रही थी पति की पिटाई

    रूूबी ने बताई पिटने की कहानी 

    रूबी का कहना था कि 16 वर्ष से पति से पिट रही है, वह पिटाई की अभ्यस्त हो चुकी है। इसके बाद उसने पति सुरेंद्र शर्मा को नींद की गोली देने से लेकर बाथरूम में फर्श में दफनाने के बाद फर्श को पक्का कराने तक की सारी कहानी बयान कर दी। सब कुछ बताने के बाद उसने रोना शुरू किया तो हिचकियां बंध गईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आगरा: खीर में नशीली गोलियां, फिर हत्या और घर में दफनाया शव; पत्नी का चौंकाने वाला सच

    बेटियों ने कर दिया था मिलने के लिए मना

    पुलिस को बताया तो उसने स्वजन को इसकी जानकारी दी। बेटियों ने मां से मिलने से साफ मना कर दिया। जिसकी जानकारी हाेने पर वह जेल भेजने से पहले तक रोती रही। एक ही बात कहती रही कि वह बदतर जिंदगी जी रही थी। पति को छोड़ देती तो उसकी आगे की जिंदगी जेल से भी बदतर हो जाती।