Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगी कार...चुटकियों में पार, आगरा में पकड़े गए अंतरराज्यीय गिरोह ने चोरी कीं 100 से ज्यादा गाड़ियां

    By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 01:50 PM (IST)

    आगरा में एक अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जिसने 100 से अधिक महंगी गाड़ियां चुराईं और उनके रिमोट की प्रोग्रामिंग कॉपी कर मिनटों में ताल ...और पढ़ें

    गिरोह से बरामद चोरी की गईं कारें।

    गिरोह से बरामद चोरी की गईं कारें।

    जागरण संवाददाता, आगरा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा अलग-अलग शहरों से 100 से अधिक गाड़ियां चोरी की गई हैं। गिरोह के सदस्य गाड़ियों के रिमोट की प्रोग्रामिंग को कापी करते थे। जिसकी मदद वह कारों के लाॅक खोलकर ले जाते थे। इस काम में उन्हें चुटकी बजाने भर जैसा टाइम लगता है। गिरोह महंगी कारों को ही ज्यादा टारगेट करता है।

    पुलिस को गिरोह के सरगना हरदोई निवासी अभिषेक वाजपेयी समेत पांच लोगों की तलाश है। गिरोह बिहार के शराब तस्करों और पूवोत्तर राज्याें मे बेचता था। जयपुर हाउस में 29 जून को चोरी हुई कार की बरामदगी के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के दौरान पुलिस गिरोह तक पहुंची थी। पुलिस ने शुक्रवार रात लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल पर सरगना अभिषेक वाजपेयी की घेराबंदी का प्रयास किया

    वह चकमा देकर भाग गया। उसकी महिला मित्र से गिरोह के बारे में जानकारी मिली थीं। अभिषेक, हरदोई में बावन चुंगी रोड का रहने वाला है। पुलिस ने बुधवार काे विवेक रावत (लखनऊ) सत्यम यादव (सीतापुर), पंकज कुमार, अजय पाल, संतोष कुमार, रंजीत यादव (बस्ती) और अनुभव त्रिपाठी (हरदोई) को गिरफ्तार किया था। गिरोह से 11 गाड़ियां बरामद की हैं।

    डीसीपी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में कई राज्यों एवं शहरो से 100 से अधिक गाड़ियां चोरी करना स्वीकार किया है। मामले में सरगना अभिषक उसके भाई अभिनव, पिता श्याम सुंदर समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

    खबरें और भी