390 करोड़ से बनेगी 51 KM लंबी सड़क, आगरा-जलेसर रोड का सफर होगा सुहाना
सुप्रीम कोर्ट ने आगरा-जलेसर रोड के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी है। 390 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह 51 किमी लंबी ...और पढ़ें

जलेसर मार्ग स्थित मुड़ी चौराहे पर हुए गड्ढे, जिससे लोगों को प्रतिदिन होकर निकलना पड़ा जागरण
HighLights
सुप्रीम कोर्ट ने सड़क निर्माण के लिए दी अनुमति।
51 किमी लंबी सड़क पर 390 करोड़ खर्च होंगे।
दो वर्ष में पूरा होगा आगरा-जलेसर रोड का काम।
जागरण संवाददाता, आगरा। जलेसर रोड पर लाेगों का रास्ता जल्दी ही आसान होगा। एक दशक से आगरा-जलेसर रोड के निर्माण और चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए पेड़ों काे काटने और उन्हें ट्रांसलोकेट करने की अनुमति प्रदान कर दी है। 51 किमी लंबे आगरा-जलेसर रोड़ का निर्माण 390 करोड़ रुपये की लागत से होगा। जिसके लिए 31 जुलाई को निविदा आमंत्रित की जाएगी।
51 किमी लंबी रोड का 36 किमी हिस्सा आगरा, 15 किमी एटा में है
टेढ़ी बगिया से शुरू होने वाली आगरा-जलेसर रोड कुल 51 किलोमीटर लंबी है। इसका 36 किमी का हिस्सा आगरा में आता है, जबकि 15 किमी का हिस्सा एटा में है। उक्त मार्ग को वर्ष 2016 में राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिला था। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों के चलते वाहन चालकों का निकलना मुश्किल है।
गड्डों के चलते यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। मुख्य मार्ग होने के चलते ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी।
दस मीटर चौड़ी होगी सड़क, 31 जुलाई काे निविदा और दाे वर्ष में बनाने का लक्ष्य
सड़क के निर्माण में करीब तीन हजार पेड़ आ रहे थे। इन्हें काटने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट से मांगी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सेंट्रल इम्वावर्ड कमेटी ने अपनी सिफारिशों सहित रिपोर्ट दे दी थी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एनएच) रविंद्र जायसवाल ने बताया कि सड़क के निर्माण पर 390 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसके लिए 31 जुलाई को निविदा आमंत्रित की गई है। सड़क को दो वर्ष में बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 50 रुपये में आगरा से गोवर्धन जाएंगी 1100 बसें, मुड़िया मेला के श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज का प्लान तैयार
यह भी पढ़ें- आगरा को 600 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी: 25 जुलाई को करेंगे योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
आबादी वाले इलाकों में बनेगी फोर लेन सीसी रोड
आगरा-जलेसर 51 किमी लंबी रोड की चौड़ाई 10 मीटर होगी। मगर, आबादी वाले क्षेत्रों में यह 14 मीटर चौड़़ी होगी। आधा मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनाया जाएगा, जिससे कि हादसों को कम किया जा सके।
लोग बोल-
'आगरा-जलेसर रोड पर बने गड्ढों से लोग लंबे समय से जूझ रहे थे। सड़क निर्माण से आवागमन की सुविधा आसान होगी। अरमान मलिक, टेढ़ी बगिया'
'आगरा-जलेसर रोड पर प्रतिदिन हजारों लोगों का अावागमन होता है। सड़क के निर्माण से लोगो को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी।
सुरेश चंद्र बघेल, नाऊ की सराय खंदौली'
'टेढ़ी बगिया से जलेसर तक जगह-जगह गड्ढों के चलते यात्रा करना किसी सजा से कम नहीं था। सड़क बनने से लोगों का रास्ता आसान होगा वीरपाल सिंह, टेढ़ी बगिया'
'आगरा-जलेसर रोड लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। सड़क निर्माण से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। आराम सिंह, टेढ़ी बगिया'
बहुत समय से प्रोजेक्ट अटका हुआ था। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद आगरा और एटा जिले के लोगों को लाभ होगा। वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर कर रहे थे।
प्रो. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री
51 किमी लंबी सड़क के निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही थी। जलेसर रोड के लिए पेड़ काटने की अनुमति के संबंध में सुप्रीम कोर्ट से आदेश जारी हो गया है। सड़क बनने से लोगों का रास्ता आसान होगा।
डॉ. धर्मपाल सिंह, विधायक एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र