Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा से नवीं क्लास के दो छात्र लापता, जंतर-मंतर जाने की आशंका, कैंट स्टेशन पर मिली फुटेज

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 04:32 PM (IST)

    आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नौवीं कक्षा के दो छात्र लापता हो गए हैं। उनकी अंतिम लोकेशन कैंट रेलवे स्टेशन पर मिली है और परिजनों ...और पढ़ें

    स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने छात्रों की तलाश में पोस्टर जारी किए हैं।

    स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने छात्रों की तलाश में पोस्टर जारी किए हैं।

    जागरण संवाददाता, आगरा। कमला नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के दो छात्र लापता। कक्षा नौ में पढ़ने वाले प्रथम गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी कर्मयोगी फव्वारा और अमोल गुप्ता पुत्र आकाश निवासी हनुमान नगर एत्माद्दौला गुप्ता गुरुवार दोपहर सवा बजे स्कूल की छुट्टी के बाद घर के लिए निकले थे। जिसके बाद नहीं आए, दोनों की अंतिम लोकेशन कैंट स्टेशन आई है।

    तलाश में जुटे स्वजन ने दोनाें की कमला नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। स्वजन ने छात्राें के जंतर-मंतर में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका जताई है। हनुमान नगर निवासी आकाश गुप्ता की तिरुपति फैसिलिटी सर्विसेज के नाम से कंपनी है। जो अस्पतालों और कारपोरेट कार्यालयों में सफाई व्यवस्था का ठेका लेती है।

    आकाश गुप्ता का 14 वर्ष का पुत्र अमोल गुप्ता कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नौवीं का छात्र है। अमोल की कक्षा में कर्मयोगी निवासी बिजली का काम करने वाले संजय गुप्ता का बेटा प्रथम पढ़ता है। दोनों अच्छे मित्र भी हैं। अमोल की मां मनोरमा ने बताया कि दोनों बच्चे दोपहर 1.10 बजे स्कूल की छुट्टी के दो घंटे बाद भी घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की

    दोनों को सुल्तानगंज पुलिया पर सीसीटीवी कैमरों में एक साथ देखे गए थे। जिसके बाद उनकी आखिरी लोकेशन 3:20 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर आई। अमोल की मनोरमा ने बताया कि उनकी कक्षा में पढ़ने वाले अन्य छात्रों से बातचीत करने पर पता चला कि प्रथम ने अपने एक सहपाठी से फतेहाबाद में चल रही भागवत कथा में चलने को कहा था। उसने मना कर दिया था।

    खबरें और भी

    जिसके बाद मनोरमा और प्रथम की मां लिली गुप्ता परिवार के साथ गुरुवार को कथा स्थल पर पहुंची। अपने स्तर से दोनों छात्राें की खोजबीन की लेकिन वहां पर नहीं मिले। स्वजन को आशंका है कि दोनों छात्र दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा सकते हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि छात्रों की गुमशुदगी दर्ज की गई है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।