Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा कानपुर हाईवे पर डंपर चालक की लापरवाही, एक के बाद एक भिड़े वाहन; छह लोग घायल

    By Pawan Kumar Pathak Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 12 Feb 2026 09:18 PM (IST)

    गुरुवार शाम आगरा-कानपुर हाईवे पर सतौली कट के पास एक डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से तीन वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक और वैन में सवार ...और पढ़ें

    हादसे के बाद एत्मादपुर में लगे ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन।

    हादसे के बाद एत्मादपुर में लगे ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन।

    HighLights

    1. डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से तीन वाहन भिड़े।

    2. आगरा-कानपुर हाईवे पर सतौली कट पर हादसा।

    संवाद सूत्र, जागरण-एत्मादपुर (आगरा)। आगरा कानपुर हाईवे के सतौली कट पर डंपर चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहा ट्रक भिड़ गया, उसके पीछे चल रही वैन ट्रक से भिड़ गई। जिसके चलते ट्रक चालक व वैन सवार पांच बराती घायल हो गए।

    हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा तथा जाम को खुलवाया।

    गुरुवार शाम 7 बजे हाईवे पर कस्बे के सतौली कट पर आगरा से फिरोजाबाद की ओर जा रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते पीछे चल रहा ट्रक डंपर में पीछे से घुसा तथा ट्रक के पीछे आ रही वैन ट्रक से भिड़ गई। वैन में सवार बराती घायल हो गए।

    हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वैन में खंदौली के गांव नगला कंचन के बच्चू सिंह के नाती अंकित की बारात अवागढ़ में शामिल होने जा रहे मानिक चन्द्र, महाराज सिंह, अनवर सिंह, मुकेश व बच्चू सिंह घायल हो गए। वही ट्रक चालक भी गम्भीर घायल हो गया।

    जिसे ग्रामीणों ने प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य घायलों को अस्पताल भिजवाया। हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि हादसे में घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है, जाम को खुलवा दिया है।

    खबरें और भी