Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा एयरपोर्ट पर नया रनवे, यात्रियों को सिविल एन्क्लेव से डायरेक्ट एंट्री; तेजी से हो रहे दोनों काम

    By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:54 PM (GMT+05:30)

    आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर नए सिविल एन्क्लेव और रनवे का निर्माण फरवरी 2027 से शुरू होगा, जिससे यात्रियों की क्षमता और सुविधाओं में वृद्धि होगी। यह परि ...और पढ़ें

    आगरा एयरपोर्ट पर नया रनवे बनाया जा रहा है।

    आगरा एयरपोर्ट पर नया रनवे बनाया जा रहा है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। खेरिया एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव और रनवे को लेकर अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 30 नवंबर तक दोनों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है लेकिन इसकी शुरुआत फरवरी 2027 में होगी। कंपनियों के साथ फ्लाइट की भी संख्या बढ़ेगी। धनौली गांव की तरफ भव्य गेट बन रहा है। गेट के पास पार्किंग और कैंटीन सहित अन्य इंतजाम होंगे।

    निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से क्लीयरेंस लेनी होगी। साथ ही नए रनवे में छोटे विमानों का परीक्षण भी किया जाएगा। एन्क्लेव और रनवे का निर्माण 60 हेक्टेयर भूमि में हो रहा है। इसके लिए धनौली, अभयपुरा और बल्हैरा गांव की भूमि ली गई है

    नए एन्क्लेव का निर्माण इंटरनेशनल मानकों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। वर्तमान में एयरपोर्ट की क्षमता 500 यात्रियों की है। एयरपोर्ट से नवी मुंबई और बेंगलुरु फ्लाइट संचालित हैं। बेंगलुरु फ्लाइट को 100 प्रतिशत और मुंबई को 95 प्रतिशत यात्री मिल रहे हैं।

    नया सिविल एन्क्लेव

    टमिर्नल बिल्डिंग का निर्माण 33845 वर्ग मीटर में हो रहा है। इसमें 19 चेक इन काउंटर, 12 ई-चेक इन काउंटर, छह सिक्योरिटी काउंटर और तीन फुल बाडी स्कैनर होंगे। नई बिल्डिंग में यात्रियों की क्षमता 1400 होगी जिसमें 700 आने और 700 जाने वाले यात्री शामिल होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए छह एरोब्रिज, छह एस्केलेटर और 12 एलीवेटर होंगे

    खबरें और भी

    धनौली गेट के पास 400 वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बन रही है। 200 कारें अलग से खड़ी हो सकेंगी। 343 करोड़ रुपये से नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण हो रहा है। इसे 23 हेक्टेयर में बनाया जा रहा है।

    एयरपोर्ट का विस्तार और रनवे का निर्माण

    90 करोड़ रुपये से एयरपोर्ट का विस्तार और रनवे का निर्माण हो रहा है। इसके लिए 37 हेक्टेयर भूमि की खरीद की गई है। एयरपोर्ट पर नया टैक्सी ट्रैक भी बनेगा। इससे विमानों को अतिरिक्त समय के लिए रोकना नहीं पड़ेगा।

    कार्गो टर्मिनल का निर्माण

    नए सिविल एन्क्लेव से 500 मीटर की दूरी पर कार्गो टर्मिनल का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा भूमि चिन्हित कर ली गई है। इसका प्रस्ताव भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भेज दिया गया है। अनुमति मिलने पर कार्य शुरू होगा।

    यह होंगी सुविधाएं

    • टर्मिनल भवन से विमान में सीधे प्रवेश की यात्री बोर्डिंग सुविधा भी मिलेगी।
    • टर्मिनल भवन में यात्रियों को सेल्फ चेक इन की भी सुविधा मिलेगी।
    • इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 33 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं।
    • नौ विमानों की पार्किंग क्षमता वाला एप्रन बनाया जा रहा है।
    • 500 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट भी लग रहा है।

    - 30 नवंबर तक खेरिया एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव और रनवे के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। यह दोनों शुरू होने में कुछ माह और लग सकते हैं।

    -

    विवेक शर्मा, निदेशक खेरिया एयरपोर्ट