'सर, स्कूल के रास्ते पर पानी भरा है..ठीक करवा दीजिए', आगरा में स्कूली बच्चों ने डीएम से लगाई गुहार
आगरा के शमशाबाद ब्लॉक के एत्मादपुर-अजनेरा गांव में स्कूल जाने वाले बच्चों को जलभराव और कीचड़ से जूझना पड़ रहा है।
-1778354983950_m.webp)
एआई जेनेरेटेड तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, आगरा। विकास की बड़ी-बड़ी बातों के बीच शमसाबाद ब्लॉक का एत्मादपुर-अजनेरा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है।
यहा स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को रोजाना घुटनों तक भरे गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। बदहाली से तंग आकर अब स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी मनीष बंसल से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की मुख्य सड़क पर गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है।
स्कूल जाते आते समय बच्चे अक्सर इन गहरे गड्ढों में गिर जाते हैं। बच्चों के बस्ते और कपड़े खराब होना यहाँ की रोज की कहानी बन गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली निर्माण और सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जब रास्ता ही सुरक्षित नहीं होगा, तो बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे। संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ रही है।
