आगरा में प्रेमी का दुस्साहस, शादी से इन्कार करने पर युवती के घर में घुसकर भाई को अगवा कर गया
आगरा के पिनाहट में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती के 13 वर्षीय भाई को चाकू की नोक पर अगवा कर लिया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बालक की तल ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
संवाद सूत्र, पिनाहट (आगरा)। युवती के स्वजन का शादी से इन्कार के बाद युवक बौखला गया।दूसरे युवक से शादी तय होने की बात सुनते ही वह रविवार को युवती के घर पहुंच गया। घर में घुसकर उसने युवती के 13 वर्षीय भाई को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर अगवा कर ले गया। जान से मारने की धमकी देने के कारण स्वजन भी कुछ नहीं कर सके।
उसके जाने के बाद पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस की टीमें बालक की बरामदगी के प्रयास कर रही हैं। मामला पिनाहट क्षेत्र का है। थाने से कुछ कदम दूर स्थित मोहल्ले में रहने वाली लड़की से दूसरे मोहल्ले के रहने वाले मौसिम खान शादी करना चाहता है।रविवार सुबह 10.45 बजे युवती अपनी मां और 13 वर्षीय भाई के साथ घर में बैठी थी।
तभी मौसिम खान पहुंचा और लड़की के भाई को कब्जे में लेकर उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। शादी न करने पर बालक की जान लेने का एलान करते हुए वह वहां से उसे अगवा कर ले गया। बालक की गर्दन पर चाकू लगा देखकर घर के सदस्य घबरा गए। वे आगे बढ़ने की हिम्मत भी नहीं कर सके।
आरोपित जब बालक को अगवा कर ले गया तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। स्वजन का कहना है कि युवक दो वर्ष से शादी को पीछे पड़ा है। शादी से इन्कार करने पर भी वह नहीं मान रहा है। पिछले दिनों युवती की शादी के लिए लड़का देखा था। इसके बाद वह और बौखला गया। युवती की मां ने थाना पिनाहट में तहरीर दे दी।
खबरें और भी
इंस्पेक्टर पिनाहट वीपी गिरि ने बताया कि आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। शाम को उसकी लोकेशन फतेहाबाद क्षेत्र में मिली। पुलिस की टीमें वहां तलाश कर रही हैं।