Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा मेट्रो बिजलीघर से ISBT के बीच डाउन लाइन में कब दौड़ेगी? सामने आई तारीख

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:42 AM (IST)

    अप लाइन में पहले से ही परीक्षण चल रहा है। यमुना नदी पर 200 करोड़ रुपये का मेट्रो पुल भी तेजी से बन रहा है, जिसके सात में से चार पिलर तैयार हो चुके हैं ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम ने बिजलीघर चौराहा स्थित मनकामेश्वर स्टेशन से आएसबीटी स्टेशन तक डाउन लाइन में मेट्रो का परीक्षण शुरू होने जा रहा है। 20 अप्रैल से पांच से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मेट्रो को चलाया जाएगा। अप लाइन में पहले से ही मेट्रो का परीक्षण चल रहा है।

    यूपीएमआरसी की टीम ने परीक्षण की शुरू की तैयारी

    बिजलीघर चौराहा से आइएसबीटी स्टेशन का हिस्सा पहले कॉरिडोर में आता है। यह छह किमी लंबा है। दो माह पूर्व यूपीएमआरसी ने अप लाइन में मेट्रो का परीक्षण चालू किया था। पिछले सप्ताह डाउन लाइन में सिग्नलिंग का परीक्षण हुआ था। 20 अप्रैल से नियमित परीक्षण चालू होंगे। तीन से छह दिनों तक मेट्रो को पांच से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से संचालन होगा। परीक्षण एक माह तक चलेगा।

    अप लाइन में पहले से ही चल रहा है परीक्षण

    इसके बाद अप और डाउन लाइन में एक साथ परीक्षण किया जाएगा। मेट्रो को अधिकतम 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा। उधर, यमुना नदी पर 200 करोड़ रुपये से मेट्रो पुल तेजी से बन रहा है। सात पिलर बन रहे हैं। इसमें चार पिलर का समूह बनकर तैयार हो गया है। बाकी तीन पर कार्य चालू हो गया है। एक साल में पुल के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

    संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि एमजी रोड, नेशनल हाईवे-19, सुल्तानपुरा रोड पर तेजी से मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- अब चुभती-जलती गर्मी का मौसम: आगरा में 40 के पास पहुंचा तापमान, आंखों में चुभने लगी चिलचिलाती धूप

    खबरें और भी