Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा स्वाद जो देसी और विदेशियों को बना देता है दीवाना, आगरा के लजीज पराठा को मिलेगी पूरे World में पहचान

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:32 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार की एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना में आगरा के पेठा, गजक, दालमोंठ के साथ अब लजीज पराठे को भी शामिल किया गया है। इससे आगरा के पारंप ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा अब ताजमहल और पेठे के साथ ही अपने लजीज पराठों के लिए भी दुनिया में जाना जाएगा। प्रदेश सरकार ने एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना में पेठा, गजक और दालमोंठ के साथ पराठे को भी शामिल किया है।  

    देसी स्वाद, खास मसालों और पारंपरिक तरीकों से बनने वाले पराठे पर्यटकों की पहली पसंद रहते हैं। सुबह के नाश्ते से लेकर रात को डिनर तक इनकी मांग रहती है।

    यहां आने वाले भारतीय पर्यटक पेठा, दालमोंठ और गजक ले जाना नहीं भूलते हैं। इन व्यंजनों को अब वैश्विक पहचान मिलेगी। पेठा पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) में शामिल किया गया था, जिसे अब ओडीओसी में शामिल किया गया है।

    एक जिला एक व्यंजन योजना में पेठा, गजक, दालमोंठ और पराठा हुआ शामिल

    उप्र सरकार का लक्ष्य पारंपरिक उत्पादों को सहेजने के साथ ही उन्हें बड़े बाजार से जोड़ना है। ओडीओसी योजना में चुने गए व्यंजनों के कारोबारियों को उत्पादन बढ़ाने, बेहतरीन पैकेजिंग और मजबूत ब्रांडिंग के लिए सरकार द्वारा सहायता दी जाएगी। सरकार पारंपरिक स्वाद को आधुनिक तकनीक और मार्केटिंग से जोड़ रही है।

    इस योजना में छाेटे-बड़े वेंडर्स को आनलाइन डिलीवरी प्लेटफार्म से जोड़ा जाएगा, जिससे कारोबारियों को बड़ा डिजिटल बाजार मिलेगा। इससे व्यापार का विस्तार होने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार उद्यमियों को आसान दरों पर ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें उद्योग स्थापित करने में मदद करेगी।

    खबरें और भी

    सुबह के नाश्ते से डिनर तक पर्यटकों की पसंद है पराठा

    जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ओडीओसी योजना में हाल ही में पेठा, दालमोंठ (नमकीन), गजक और आगरा के पराठे को शामिल किया गया है। ओडीओसी योजना में गुणवत्तायुक्त उत्पाद तैयार करने, पैकेजिंग को बेहतर बनाने, ब्रांडिंग के लिए सरकार 20 लाख रुपये तक की सहायता कारोबारियों को देगी। कारोबारियों और वेंडर्स को अलग-अलग विभागों के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- School Closed: भीषण गर्मी का कहर, आगरा के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद

    फूड इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा

    सरकार द्वारा ओडीओसी योजना में आगरा के लजीज पराठे, पेठा, दालमोंठ और गजक को शामिल किए जाने व्यापारियों में खुशी की लहर है। पेठा कारोबारी अमित गोयल ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना से आगरा में फूड इंडस्ट्री का कारोबार तेजी से बढ़ेगा। ओडीओपी योजना में पेठा को पहचान मिलने के बाद उसके कारोबार और निर्यात में वृद्धि हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Hike: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आगरा में नई कीमतें लागू; देखें रेट लिस्ट

    दालमोंठ और पेठा ले जाते हैं

    ओडीओसी योजना में चुने गए व्यंजनों को भी बड़ा बाजार मिल सकता है। पारंपरिक व्यंजनों का बाजार करोड़ों रुपये का है। प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक इनकी खरीदारी करते हैं। सरकार की सहायता से पैकेजिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो जाए, तो देशभर में तेजी से मांग बढ़ सकती है।